PayPal ने Paytm पर लगाया ‘लोगो’ चुराने का आरोप

नई दिल्ली- ऑनलाइन ई वॉलेट कंपनी PayPal ने Paytm पर लोगो चुराने का आरोप लगाया है| PayPal ने Paytm की शिकायत भारतीय अथॉरिटी से करते हुए Paytm का ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन रद्द  करने की मांग की है| नोटिस में PayPal ने आरोप लगाया है कि जो लोगो Paytm इस्तेमाल कर रहा है वो Paypal के लोगो से काफी मिलता-जुलता है|

PayPal ने नोटिस में कहा है कि ” लोगो में जो कलर Paytm ने इस्तेमाल किए हैं वो हमारे इस्तेमाल किए गए कलर जैसा है| PayPal  का ये भी कहना है कि वो 1999 से अपने इस लोगो का इस्तेमाल भारत समेत विश्व के कई देशों में कर रही है|

नोटिस में कहा गया है कि कस्टमर्स को गुमराह करने के लिए Paytm ये लोगो इस्तेमाल कर रहा है| हालांकि Paytm ने इस नोटिस के जवाब में अब तक कुछ नहीं कहा है|

हाल ही में पेटीएम ने भी दावा किया है कि 48 ग्राहकों ने उनके साथ धोखा किया है और उनके 6.15 लाख रुपये उड़ा लिए हैं| सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज किया है|

पेटीएम देश की सबसे बड़ी मोबाइल वॉलेट कंपनी है और इसके पास 15 करोड़ से ज्यादा एक्टिव ग्राहक हैं| इसके जरिए ई-कॉमर्स और बिल पेमेंट किए जा सकते हैं|

Check Also

35 हज़ार में ख़रीद सकते है i phone 14

नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो iPhone 14 या iPhone 14 Plus …