पर्यटकों को लुभाएगा शहर का पहला हैंगिंग पुल!

जमशेदपुर:  घोड़ाबांधा स्थित थीम पार्क पर्यटकों को रिझाने के लिए तैयार है। पार्क में शहर का पहला हैंगिंग पुल भी लोगों को लुभाएगा, जिसका आनंद पर्यटक फरवरी 2017 से उठा सकेंगे। थीम पार्क में पर्यटकों के लिए वह सबकुछ है जो उन्हें आनंदित करे। जमशेदपुर वन प्रमंडल मानगो रेंज द्वारा बनाए जा रहे इस थीम पार्क में ठंड शुरू होते ही पिकनिक मनाने वालों की भीड़ शुरू हो गई। पर्यटकों को थीम पार्क में दो कृत्रिम झरने, एक 200 फीट की ऊंचाई तथा दूसरा झरना 100 फीट की उंचाई से गिरता है जो लोगों का मन मोह रहा है। इसके अलावा ढाई सौ फीट की ऊंचाई पर बना वाच टावर शहर की सुंदरता में चार चांद लगाता दिखता है।

रंग-बिरंगे फव्वारे खींचते ध्यान

सैकड़ों एकड़ में फैले घोड़ाबांधा थीम पार्क में रंग-बिरंगे फव्वारे बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। रेंजर देवाशीष प्रसाद बताते हैं कि थीम पार्क के मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही 50 फीट ऊंचे रंग-बिरंगे फव्वारे बेहद आकर्षक लगते हैं। दो सौ फीट की ऊंचाई पर बना फव्वारे के अलावा कई कलाकृति, बच्चों का झूला, सीढ़ी सहित राशि पार्क, चट्टान पर्यटकों को लुभा रही है। हैंगिंग ब्रिज जनवरी में बनकर तैयार हो जाएगा, जो आम लोगों के लिए फरवरी में चालू हो जाएगा। यह जमशेदपुर का पहला हैंगिंग ब्रिज होगा। ब्रिज के नीचे चेकडैम रहेगा। यही नहीं पार्क में झारखंड संस्कृति प्रस्तुति के लिए एमपी थिएटर भी तैयार है। इसका उपयोग शहरवासी कर सकते हैं।

Check Also

बारिश

चक्रवाती तूफान यास से मची तबाही, भारी बारिश से आई बाढ़, बिगड़ गए हालात

रांची: चक्रवाती तूफान यास ने कई राज्यों में तबाही मचा चूका है, वहीं यास ने …