लंदन. सेक्स करने का मन तो सभी का करता है। किसी का कम तो किसी का ज्यादा लेकिन क्या आपको पता है सेक्स करने का मन किन कारणों से होता है। हाल ही में हुए एक शोध में इन कारणों का पता लगाया गया। शोध में पाया गया कि युवा ज्यादातर एक से कारणों के चलते एक दूसरे के करीब आते हैं।
इस शोध को टैक्सस विश्वविद्यालय ने पांच मेंपूरा किया। शोध में मेन आर फ्रॉम मार्स और वीमन आर फ्रॉम वीनस के सिद्धांत को गलत सिद्ध कर दिया क्योकी शोध में सेक्स के लिए प्रेरित करने वाले कारण स्त्री-पुरूषों मे समान पाए गए। कॉलेज में पढने वाले ज्यादातर लडके-लडकियों का कहना था कि सेक्स करने का सबसे कारण शारीरिक सुख प्राप्त करना है।
उन्होनें कहा कि उन्हें सेक्स से जो शारीरिक सुख मिलता है वह बहुत अच्छा लगता है। साथ ही प्रेम की अभिव्यक्ति और लगाव जाहिर करना भी एक प्रमुख कारण है। शोध में प्रमुख दस कारणों का खुलासा किया गया है। एक और महत्तवपूर्ण कारण है एक दूसरे की तरफ आकर्षित होना। सेक्स के कारणों में सबसे अजीब कारण जो सामने आया वह है बदला लेने के लिए सेक्स करना।