पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, वर्दीधारी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सिलयों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं कोंडागांव जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है।

कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोंडागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बावड़ी गांव के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोंडागांव पुलिस थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में पुलिस दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब बावड़ी गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। जब पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई की तब कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक घटनास्थल का शव, एक 315 बोर रायफल और एक 12 बोर बंदूक समेत अन्य सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

 

Check Also

मंत्रिमंडल में फेरबदल: नई मंत्रिपरिषद में भी 11 महिलाओं के होने की उम्मीद

मंत्रिमंडल में फेरबदल: नई मंत्रिपरिषद में भी 11 महिलाओं के होने की उम्मीद

केंद्रीय मंत्रिपरिषद, जिसे आज शाम नए लोगों के शपथ ग्रहण के साथ विस्तारित किया जाएगा, …