पत्नी को घर में बंद कर लगाया ताला, वापस लौटा तब तक छोड़ चुकी थी दुनिया!

पत्‍‌नी से झगड़े के बाद पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया। बाहर से ताला लगाकर चला गया, ताकि वह मायके नहीं जा सके। घरेलू झगड़े से परेशान पत्‍‌नी ने पीछे से फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस ने पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामला तहसील कैंप के सुभाष नगर में का है।

सुभाष नगर निवासी 29 वर्षीय तान्या किराये के मकान में अकेली थी। दो बेटी व बेटा स्कूल पढ़ने गए थे। दूध विक्रेता पति दीपक कमरे का ताला लगाकर दूध बेचने चला गया था। वह करीब डेढ़ बजे कमरे पर लौटा तो तान्या ने पंखे से फंदा लगा रखा था। दीपक ने ही उसे वहां से उतारा और महाराजा अग्रसेन अस्पताल में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने तान्या को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही तान्या के पिता मॉडल टाउन के नारायण सिंह पार्क निवासी भगवान दास व अन्य अस्पताल पहुंचे। यहां रोष जताते हुए आरोप लगाया कि दीपक ने तान्या को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। तान्या व दीपक की 12 साल पहले शादी हुई थी।

इस मामले के जांच अधिकारी तहसील कैंप चौकी के एएसआइ रमेश ने बताया कि मृतका के पिता भगवानदास की शिकायत पर पति दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दीपक व तानिया का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। वह कमरे का बाहर से ताला लगा गया, ताकि तानिया मायके न जा सके। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Check Also

इस शख्स की मौत के बाद बीजेपी में मच गया घमासान !

2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से एक ऐसा चेहरा सुर्खियों में बना रहा,जिसको …