शादी का झांसा देकर किशोरी किया दुष्‍कर्म, गर्भवती होने पे खुला ये राज

सितारगंज : उत्तराखंड में एक युवक पड़ोस की एक किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने गर्भ गिराने को कहा और बोलने लगा कि अगर किसी को बताया तो वह उसके पूरे परिवार को खत्म कर देगा।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज शहर निवासी एक किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घरवाले काम के लिए रोज बाहर रहते है।
उसके घर के सामने नरेश पुत्र जानकी प्रसाद निवासी ग्राम पिपलिया थाना बहेड़ी जिला बरेली किराये के मकान रहता है। वह उससे रोज बातचीत के लिए बहाने ढूंढता था। कुछ माह पहले वह उसके घर में आया। उसने पानी मांगा और बैठ गया।
कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। उसके बाद उसने शारीरिक सम्बन्ध बनाये। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। जब उसने यह जानकारी नरेश को दी तो आरोपी ने गर्भ गिराने को कहा।

साथ ही किसी को यह बात बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

 

Check Also

रूम हीटर के नुकसान

पूरे उत्तर भारत में सर्दी का आलम बना हुआ है। ऐसे में कई लोग अलाव …