लड़की थाने में मायूस बैठी थी। तभी पुलिस एक लड़के को पकड़ कर लायी। पता चला कि दोनों प्रेमी प्रेमिका हैं। दोनों का पिछले 5 सालों से सम्बन्ध है।
चम्पावत: एक युवक पिछले पांच सालों से युवती को शादी का झांसा दे रहा था। फिर उसने शादी करने से इंकार कर दिया। परेशान युवती थाने पहुंची और पूरी हकीकत सुनाकर वहीं उदास बैठ गई। कुछ देर में पुलिस युवक को ढूंढकर लाई और दोनों की मंदिर में शादी करवा दी। चंपावत जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर लोहाघाट थाने में बड़ा दिलचस्प मामला आया। लड़की थाने में मायूस बैठी थी। तभी पुलिस एक लड़के को पकड़ कर लायी। पता चला कि दोनों प्रेमी प्रेमिका हैं। दोनों का पिछले 5 सालों से सम्बन्ध है। बीते एक साल पहले लड़का शादी का झांसा देकर कही गायब हो गया। जब लड़की को गड़बड़ी का आभास हुआ तो उसने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो वह थाने पुलिस के पास पहुंच गयी। पुलिस ने युवती की गुहार पर लड़के की तलाश की। वह लड़के को पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस की डर से उसने एक साल बाद शादी करने की बात की। लेकिन एक साल बाद भी वह शादी को तैयार नही हुआ तो यह सोचकर पुलिसकर्मियों ने दोनों प्रेमी प्रेमिकाओं के परिजनों को थाने में बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों को जयमाल पहनायी गयी। इसके बाद दोनों परिवारों के लोग शिव मन्दिर गए और उनकी हिन्दू रीतो रिवाजों से शादी करवाई। साथ ही दोनों की सुख समृद्धि की कामना की।