शाहरुख की बेटी सुहाना का बिंदास लुक

बॉलीवुड में स्टार किड्स हमेशा ही सुर्खियां बटोरते हैं। फिर बात सैफ अली खान की बेटी सारा की हो या श्रीदेवी की बेटियां खुशी और जाह्रवी कपूर की। मगर जब बात किंग खान की हो तो माजरा कुछ अलग हो जाता है। कारण कि शाहरुख के तीनों ही बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम लगातार चर्चा में रहते हैं। बादशाह खान भी इन्हें लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव रुख अपनाते हैं।

 

हाल ही में सोशल मीडिया पर सुहाना का एक फोटो फिर से चर्चा बटोर रहा है। सुहाना ने इसे इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सुहाना खान भी अब 16 साल की हो चुकी है। मई 2000 में सुहाना का जन्म हुआ था। सुहाना भी पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बॉलीवुड में नाम कमाना चाहती हैं। यह जानकारी भी खुद शाहरुख ने ही एक इंटरव्यू के दौरान फैन्स के साथ साझा की थी।

 

जानकारी के मुताबिक सुहाना को डांसिंग और स्पोर्ट्स का खासा शौक है। सुहाना स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी हैं। इतना ही नहीं बल्कि सुहाना अपनी स्कूल टीम से फुटबॉल भी खेलती हैं। सुहाना बचपन से ही शाहरुख के साथ फिल्मों के सेट पर जाती रही हैं। बकौल शाहरुख वो अपनी बेटी से बहुत डरते हैं।

 

फिलहाल आप भी देखिए सुहाना खान के कुछ फोटो जो वायरल हो रहे हैं।

Check Also

यूक्रेन-रूस युद्ध: क्रेमलिन ने स्वीकार किया कि यूक्रेन अभियान ‘बहुत मुश्किल’ है

क्रेमलिन ने स्वीकार किया कि यूक्रेन में उसका अभियान “बहुत मुश्किल” है, क्योंकि एक यूक्रेनी …