संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, हत्या की आशंका!

घर से साइकिल से मजदूरी के लिए निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी बंटी 17 पुत्र मंगल सिंह राज मिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करता था। पिछले एक महीने से वह यूपी के एक ग्राम प्रधान के गांव में बन रहे मकान में मजदूरी कर रहा था।

सोमवार की सुबह करीब नौ बजे वह घर से ग्राम प्रधान के घर काम करने की बात कहकर निकला। करीब आधे घंटे बाद परिजनों को सूचना मिली कि उनका बेटा ग्राम प्रधान के घर के आगे पड़ा है। ग्राम प्रधान एक अन्य साथी के साथ उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। परिजनों के जाने पर बंटी की साइकिल और पेंट भी ग्राम प्रधान के घर के पास मिली। सरकारी अस्पताल आने पर परिजनों को बंटी की मौत की जानकारी हुई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। वहीं प्रधान भी कुछ समय बाद अस्पताल से गायब हो गया। दाएं पैर के अंगूठे में जले का निशान होने के चलते मौत करेंट से होने की भी संभावनाएं जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Check Also

Nokia C22 भारत में 13MP मुख्य कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया ने बाजार में अपना नवीनतम बजट सेगमेंट डिवाइस नोकिया सी 22 लॉन्च किया है, …