सभी पार्टी नाराज हैं क्योंकि उनका काला धन रद्दी हो गया

महराजगंज । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज महाराजगंज में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने साहसिक कदम से देश के अंदर पूरी तरह सुरक्षा का वातावरण तैयार किया है। आज हर आदमी खुद को सुरक्षित महसूस करता है। भाजपा सरकार का उद़देश्य भी यही है कि लोग सुरक्षा महसूस करें। उन्होंने पांच सौ एवं एक हजार के नोट बंद करने के केंद्र सरकार के फैसलेे की तारीफ करते हुए कहा कि आज देश का हर गरीब खुश है। वह कालाधन पर अंकुश लगाने के प्रधानमंत्री के प्रयासों की तारीफ कर रहा है। गरीबों का खून चूसकर धन एकत्र करने वाले पूंजीपतियों के सारे हौसले नोटबंदी से टूट गए हैं।
अमित शाह ने सपा पर निशाना साधते हुये कहा कि सपा के राज में उत्तर प्रदेश विकास में पिछड गया है। यूपी को बचाने के लिए यहां सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन भी जरूरीी है। यह काम भाजपा करेगी। परिवर्तन यात्रा के दौरान जनता ने भाजपा के प्रति गहरा विश्वास जताया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

अमित शाह ने कहा हम देरी के लिये इंतजार कर रही जनता से क्षमा मांगते हैं। हम मुख्यमंत्री का परिबर्तन नहीं यहां की सि्थति में परिवर्तन चाहते हैं। मनमोहन सरकार ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया। हमने पाकिस्तान में घुसकर उसको मारा और राहुल बाबा कहते हैं कि मोदी खून की दलाली करते हैं। अाज सभी दल और नेता अाज नाराज हैं कि सभी का एकत्र धन रद्दी हो गया। पहले कहते थे काले धन का क्या किया अब कहते हैं एेसा क्यों किया। कल काला धन को बिल लाये हैं जिससे लूट का धन सरकार के पास चला जायेगा और वह गरीबों के काम आयेगा। मोदी जी ने किसान बीमा कराकर सबको खुशहाल कर दिया। अखिलेश सरकार ने किसी को किसान का भला नहीं कर सकती है। हमने मुद्रा बैंक के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाया। बुआ भतीजे ने प्रदेश को लूटकर अपना घर भर लिया। 35 लाख यूपी की गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर देने का काम मोदी जी की सरकार ने किया है।

भाजपा सत्ता में आई तो सपाई गुंडों पर मुकदमे होंगे : केशव प्रसाद मौर्य 
महराागंज में परिर्वतन रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक परिवार का गिरोह है। उत्तर प्रदेश में किसी दल का नहीं बल्कि एक परिवार का राज है, जिसका एक मात्र उद़देश्य भ्रष्टाचार को बढावा देना है। उन्होंने सपा के पारिवारिक झगडे पर तंज कसा और कहा कि वहां झगडा भ्रष्टाचार से कमाई गई अकूत संपदा के बंटवारे का चल रहा है। प्रदेश को बचाने के लिए सपा को सत्ता से हटाना होगा। भाजपा के सत्ता में आने पर ही सपा के गुंडाराज का अंत होगा। जिन गुंडों ने जनता की गाढी कमाई लूटी है उनके खिलाफ मुकदमें कायम कराए जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी विधानसभा के चुनाव में वह साइकिल के टुकडे टुकडे करके उसे सैफई पहुंचा दे।

आजादी के बाद पहली बार पूर्वी उत्तर प्रदेश का विकास : महंत आदित्यनाथ 
महराजगंज में भाजपा के परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पूर्वी उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री ने अपनी योजनाओं के जरिये समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखा है। गोरखपुर में खाद कारखाना एवं एम्स का शिलान्यास विकास के एक नए युग की शुरुआत है। इसके अलावा उज्जवला योजना, ग्राम प्रधानो को 80 लाख रुपये विकास के लिए दिया जाना केद्र सरकार का विकास के लिए बड़ा कदम है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विकास की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा राज में गुंडागर्दी बढी है। इस सरकार का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। किसानो के बकाए गन्ना मूल्य का भुगतान सूबे में अभी तक नही दिया गया। सपा सरकार को किसानो की चिंता नहीं। चीनी मिले बंद है। किसानो के पेट पर लात मारने का कार्य सपा सरकार ने किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि देश के अंदर आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए भाजपा का साथ दें। आतंकवाद के खिलाफ भाजपा ने सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक किया। अब भ्रष्टचार एवं कालाधन पर प्रहार किया गया है, जिससे देश की सेहत सुधरने वाली है।

नोटबंदी ने सपाइयों का झगड़ा खत्म कर दिया : अनुप्रिया पटेल 
महराजगंज के जीएसवीएस इंटर कालेज में आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से हर तबका खुश है। नोटबंदी से गरीब नहीं, वे अमीर परेशान हैंं, जो रुपये का हिसाब नहीं लगा पा रहे l उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री दिया, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास के बारे में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने चिंता की, तो वह नरेंद्र मोदी ही हैं। आज स्थिति यह है कि नोटबंदी ने सपाइयों का पारिवारिक झगडा खत्म कर दिया है। सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। हर तरफ लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कार्यक्रम जारी है।

इसके पहले दोपहर एक बजे चार्टर विमान से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुचे। बाद में एप्रन पर खड़े हेलीकाप्टर में बैठकर एक दस बजे वे महाराजगंज के लिए प्रस्थान कर गए। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि उनको महाराजगंज जाने के लिए दोपहर 12 बजे हवाईअड्डे पर पहुचना था लेकिन मौसम खराब होने के चलते चार्टर विमान देर से आया जिसके चलते हवाईअड्डे पर कोई विशेष बातचीत नहीं हो पायी और वे एप्रन से ही महाराजगंज चले गए।

Check Also

इस शख्स की मौत के बाद बीजेपी में मच गया घमासान !

2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से एक ऐसा चेहरा सुर्खियों में बना रहा,जिसको …