सरकार ने 234 किसानों के राशन कार्ड किए निरस्त, फिर….

रायपुर।  सरकार ने ज्यादा धान बेचने वाले 234 किसानों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया है। इन किसानों ने भूमिहीन कृषि मजदूर और लघु सीमांत कृषक के आधार पर राशन कार्ड हासिल किया था। इनमें से 10 का कार्ड पिछले महीने तथा बाकी 224 शुक्रवार को निरस्त किया गया। इनमें से ज्यादातर किसान बिलासपुर संभाग के हैं।

अफसरों के अनुसार नियमानुसार गैर अनुसूचित क्षेत्र में 10 एकड़ से अधिक सिंचिंत भूमि या 20 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि के स्वामी राशन कार्ड के लिए अपात्र हैं। वर्तमान खरीफ वर्ष 2016-17 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले बड़े किसानों के राशन कार्डों की जांच का काम भी सतत रूप से किया जा रहा है। धान बेचने वाले किसानों एवं राशनकार्ड डेटाबेस का मिलान कर अपात्र राशन कार्डों की पहचान की जा रही है। इसी आधार पर इन कार्डों को निरस्त किया गया है।

Check Also

मंत्रिमंडल में फेरबदल: नई मंत्रिपरिषद में भी 11 महिलाओं के होने की उम्मीद

मंत्रिमंडल में फेरबदल: नई मंत्रिपरिषद में भी 11 महिलाओं के होने की उम्मीद

केंद्रीय मंत्रिपरिषद, जिसे आज शाम नए लोगों के शपथ ग्रहण के साथ विस्तारित किया जाएगा, …