सलमान पहुंचे कुछ इस अंदाज सानिया मिर्जा की बहन के संगीत में

सुपरस्टार सलमान खान का अंदाज फिल्म जगत में मशहूर है। वो जहां भी जाते हैं अपना रंग बिखेर ही देते हैं। हाल ही में वो भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के पारिवारिक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे।

बॉलीवुड के कुछ और सितारे भी इस आयोजन का हिस्सा थे। मगर ‘सुल्तान’ का अंदाज सबसे अलग था। दरअसल सानिया मिर्जा की बहन की संगीत सेरेमनी आयोजित हुई।

इस मौके पर फिल्म जगत के सितारों को भी निमंत्रण गया था। इसमें परिणीति चोपड़ा, सलमान खान, फराह खान जैसे नाम शामिल थे।

आपको बता दें कि सानिया मिर्जा की बहन अनम का शुक्रवार को हैदराबाद में बिजनसमैन अकबर राशिदीन के साथ निकाह होना है।

कार्यक्रम के दौरान सलमान खान का अंदाज तो कमाल था ही मगर परिणीति भी कम नहीं दिखीं। सलमान ने सानिया, फराह, परिणीति के साथ डांस में खूब मस्ती की।

Check Also

रूम हीटर के नुकसान

पूरे उत्तर भारत में सर्दी का आलम बना हुआ है। ऐसे में कई लोग अलाव …