ससुर ने की शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश

एक महिला ने वन विभाग में तैनात अपने ससुर जमन सिंह पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। साथ ही पति पर भी अन्य महिला से सम्बन्ध रखने आरोप भी लगाया। नैनीताल जनपद में रामनगर स्थित महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के कार्यालय पहुंची मोहल्ला  भरतपुरी निवासी रीता का कहना है कि उसकी शादी को 10 साल हो गए हैं। उसका कोई बच्चा नहीं है। छह माह पूर्व उसने एक बच्ची को गोद लिया था।फौजी ने पिता-पुत्री के रिश्ते को किया तार-तार आरोप लगाया कि ससुर उसके साथ तीन बार शारीरिक सम्बन्ध बनाने का प्रयास कर चुका है। इसके बाद वह पति राकेश के साथ घर से अलग मोहल्ला टेड़ा रोड में रहने लगी। महिला का आरोप है कि दिवाली से दो दिन पूर्व उसने अपने पति को एक अन्य महिला के साथ अपने कमरे में पकड़ लिया। तब से उसका पति मारपीट करने लगा है।

Check Also

Nokia C22 भारत में 13MP मुख्य कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया ने बाजार में अपना नवीनतम बजट सेगमेंट डिवाइस नोकिया सी 22 लॉन्च किया है, …