साईंबाबा ट्रस्ट बनाएगा संतों के मोम पुतलों का म्यूजियम

शिरडी। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध श्री साईंबाबा मंदिर की देखरेख करने वाला ट्रस्ट मैडम तुसाद की तर्ज पर मोम के पुतलों का म्यूजियम बनाने की योजना बना रहा है। इसमें देश के प्रसिद्ध संतों के मोम से बने पुतले रखे जाएंगे।

विश्व प्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजियम में दुनिया की नामचीन हस्तियों के मोम से बने पुतले रखे जाते हैं। इसकी दुनियाभर में शाखाएं हैं। श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश हवारे ने पत्रकारों को बताया कि संग्रहालय में आगंतुकों के लिए संतों पर विविध साहित्य भी रखे जाएंगे।

संस्थान पैदल श्रद्धालुओं के लिए दस आश्रय स्थलों का भी निर्माण करेगा। उन्हें यहां मुफ्त में रहने, खाने, पानी, बायो टायलेट और एंबुलेंस की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यूपीएससी और महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में बैठने की इच्छा रखने वाले जरूरतमंद और वंचित छात्रों के लिए शैक्षिक संस्थान खोलने की भी योजना है।

इन योजनाओं को एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। संस्थान के साईंनाथ जनरल अस्पताल में इस महीने से जरूरतमंद रोगियों के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा भी मुहैया करा दी गई है।

 

Check Also

शिंदे ने दिया संपत्ति को लेकर बड़ा बयान !

महाराष्ट्र में शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर राजनीति गरमाई हुई है.महाराष्ट्र में …