50 से अधिक संत-विद्वान आएंगे
इंदौर। नगर प्रतिनिधि
गीता भवन में 59वां सात दिनी गीता जयंती महोत्सव 8 से 14 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इसमें देशभर से 50 से अधिक संत शिरकत करेंगे। प्रतिदिन दो सत्रों में प्रवचन होंगे। मुख्य आयोजन मोक्षदा एकादशी पर 10 दिसंबर को होगा। गीता भवन ट्रस्ट द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजन पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के सान्निाध्य एवं अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य जगदगुरु स्वामी रामदयाल की अध्यक्षता में होगा। अध्यक्ष बनवारीलाल जाजू व मंत्री गोपालदास मित्तल ने बताया कि 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे शंख ध्वनि के साथ गीता जयंती की शुरुआत होगी। 10 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी पर श्रीमद् भगवत गीता के 18 अध्यायों का सामूहिक पाठ किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 12 एवं दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक विष्णु महायज्ञ भी होगा। सुबह 8 से दोपहर 12.30 एवं 2 से शाम 6.30 बजे तक संतों एवं विद्वानों के प्रवचन होंगे।