सोशल मीडिया पर ट्रम्प आगे, गूगल पर 38 करोड़ बार सर्च किए गए

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 7 दिन बचे हैं। हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए सोशल मीडिया पर भरोसा कर रहे हैं। दोनों के पास खुद का प्रोडक्शन हाउस है। इसमें वीडियोग्राफर, डिजाइनर, कंटेंट राइटर, सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट, ग्राफिक्स आर्टिस्ट की टीम है। 80% प्रचार डिजिटल मीडिया के जरिए हो रहा है। हालांकि, हाल में हुए सर्वे में हिलेरी ट्रम्प से एक से तीन प्वाइंट आगे बताई गई हैं। बता दें कि सात दिन बाद अमेरिका में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन है। डेमोक्रिटक पार्टी की ओर से हिलेरी और रिपब्लिकन से डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मुकाबला है। ट्रम्प के सपोर्ट में छप रहे हैं मीडिया में आर्टिकल…
– यूएस इलेक्शन को लेकर अभी तक करीब 50,640 आर्टिकल छपे हैं।
– इनमें से हिलेरी के सपोर्ट में 18,640 आर्टिकल थे, जबकि 29,019 आर्टिकल ट्रम्प के फेवर में रहे।
– कम्प्यूटर एनालिसिस साइट के मुताबिक, हिलेरी पर लिखे गए आर्टिकल्स ने ज्यादा असर डाला है।
– दूसरी बहस को रिकॉर्ड 12.4 करोड़ लोगों ने देखा। इनमें 15 लाख ने लाइव बहस देखी।
– यह बहस अमेरिका के बाद कनाडा, मेक्सिको और आस्ट्रेलिया में देखी गई। पहली बहस को 8.8 करोड़ ने देखा।

कैम्पेन में मददगार बना सोशल मीडिया
– यूएस इलेक्शन पर प्यू रिसर्च ने सर्वे किया है।
– सर्वे में 44% वोटर्स ने कहा कि उन्हें उम्मीदवारों के कैम्पेन की जानकारी टीवी और अखबार से ज्यादा सोशल मीडिया से मिल रही है।

Check Also

देश में दुर्लभ प्रजाति का सफेद गिद्ध कानपुर में मिला, लोग हैरान

देश में गिद्ध विलुप्त श्रेणी में आ गए हैं, सरकार इनके संरक्षण के लिए कई …