टोक्यो। क्या एक ऐसा थीम पार्क बना सकता है, जहां रोलरकोस्टर की राइड के साथ ही गर्म पानी में बैठकर स्पा का लुत्फ भी लिया जा सकता है। जहां रोमांच चाहने वाले लोग मिनी जकूजी में राइड कर सकते हैं।
एक वीडियो के वायरल होने के बाद यह वास्तविकता में बदल सकता है। जापान के बेप्पु शहर में पर्यटक प्रमुखों ने इस विचित्र प्रचार वीडियो को जारी किया है, ताकि लोगों को यहां आकर्षित किया जा सके।
क्लिप में स्पा-म्यूजमेंट पार्क को दिखाया गया है, जहां मेहमानों को सफेद तौलिए के अलावा और कुछ लाने की जरूरत नहीं है। वे हाई स्पीड रोलर कोस्टर में गर्म पानी के टब में बैठे हुए दिख रहे हैं। इसमें साबुन का पानी भरा हुआ है। हालांकि, बता दें कि वर्तमान में यह काल्पनिक ही है।
इस फिल्म को बेप्पू शहर के एक मौजूदा मनोरंजन पार्क में फिल्माया गया है। इसे स्पा-थीम पर आधारित एडवेंचर पार्क में बदलने के लिए 12 टन स्थानीय गर्म झरने के पानी का उपयोग किया गया था।
यहां के मेयर, याशुहिरो नागानो को भी इस वीडियो में देखा जा सकता है। जब उन्होंने स्पा-म्यूजमेंट पार्क को वास्तविकता में बदलने का वादा किया था, तब तक इस वीडियो को यूट्यूब पर 10 लाख बार देखा जा चुका था। और अब लगता है कि उन्हें अपना वादा पूरा करना होगा क्योंकि क्लिप को अब तक करीब 18 लाख बार देखा जा चुका है।