नई दिल्ली. सस्ते फ्यूल और इन्फ्रा में सुधार से देश में घरेलू एयरलाइंस कंपनियों ने लो-कॉस्ट मॉडल को तेजी से प्रमोट किया है। इससे मेट्रो शहरों के बीच हवाई यात्रा करना किफायती हुआ है। लेकिन, अभी भी छोटे शहरों के बीच हवाई यात्रा मेट्रो शहरों के मुकाबले महंगी है।

दूसरी ओर मोदी सरकार हवाई यात्रा को सस्ता बनाने और आम आदमी तक पहुंचाने की कोशिश में लगी है, जिसके तहत सरकार ‘उड़ान’ स्कीम लाने जा रही है। इसमें एक घंटे का सफर 2500 रुपए में तय किया जा सकेगा।
अगले 10 साल में तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट होगा भारत
एविएशन रेग्युलेटर डायरेक्टरेट ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के अनुसार, डोमेस्टिक रूट पर अभी करीब 9.5 करोड़ पैसेंजर सालाना सफर कर रहे हैं। वहीं, इसके मुकाबले घरेलू रूट्स पर सीट की संख्या 11 करोड़ है। इंडियन एविएशन इंडस्ट्री 18 फीसदी सालाना ग्रोथ रेट से बढ़ रही है और अगले 10 साल में अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बन जाएगा।
1 दिसंबर 2016 की मेट्रो शहरों की यात्रा
एयर इंडिया
|
जेट एयरवेज
|
स्पाइस जेट
|
इंडिगो
|
|
दिल्ली–मुंबई
|
6412
|
6465
|
6252
|
6252
|
दिल्ली-कोलकाता
|
7472
|
7525
|
7312
|
6359
|
दिल्ली-चेन्न्ई
|
8532
|
8585
|
8372
|
8213
|
भोपाल-बंगलुरु
|
15918 (कनेक्टेड टू दिल्ली)
|
14995
|
उपलब्ध नहीं
|
उपलब्ध नहीं
|
चंडीगढ़-लेह
|
उपलब्ध नहीं
|
17,518
|
उपलब्ध नहीं
|
उपलब्ध नहीं
|
मुंबई-गोवा
|
4025
|
4080
|
3972
|
3972
|
जयपुर-अहमदाबाद
|
उपलब्ध नहीं
|
8711
|
उपलब्ध नहीं
|
3861
|
(नोट: घरेलू हवाई रूट पर टिकटों की बुकिंग 30 नवंबर 2016 को 1 दिसंबर 2016 की यात्रा के लिए की गई। सभी कीमतें रुपए में स्टैंडर्ड रेट पर बताई गई हैं। सभी कीमतें कंपनियों के आधिकारिक वेबसाइट से ली गई हैं। )
रिजनल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी उड़ान स्कीम
– मोदी सरकार रिजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने और आम आदमी तक हवाई यात्रा की पहुंच बनाने के लिए उड़ान स्कीम शुरू करने जा रही है। यह स्कीम जनवरी से शुरू हो सकती है।
– सरकार की उड़ान स्कीम के तहत उन शहरों के बीच फ्लाइट्स चलाई जाएंगी, जहां से या तो फ्लाइट्स का आना-जाना नहीं है या काफी कम है।
– इस स्कीम के तहत 500 किमी की फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट फ्लाइट्स के लिए 2500 रुपए प्रति घंटा किराया रखा गया है। इसमें सभी टैक्स शामिल होंगे, जो बेहद कम होंगे।