हिमाचल प्रदेश:हिमाचल के जिला मंडी से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक प्राइवेट बस के ब्यास नदी में गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें स्थानीय मंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इनमें कुछेक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा मंडी के साथ लगते बिंद्रामनी के पास हुआ है। यह बस दोपहर करीब पौने एक बजे मंडी से कुल्लू की ओर रवाना हुई थी।
इसमें करीब 40 लोग सवार थे। बस में सवार कुछ लोगों का कहना है कि यह हादसा बस को ओवरटेक कर रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। अचानक बिंद्रामनी के पास बस अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी ब्यास नदी के किनारे जा गिरी।