हॉबी को बनाया अपना करियर, कमाई सैकड़ो करोड़ में…

नई दिल्ली. सभी की तरह पायल कड़किया ने भी कॉरपोरेट जगत में ही आगे बढ़ने की सोची। लेकिन उन्होंने अपने शौक को चुना। दरअसल पायल तीन साल की उम्र से ही इंडियन गानों पर डांस कर रही थी। आज अपनी इसी हॉबी के बूते वह 400 करोड़ रुपए के ऑनलाइन स्टार्टअप ‘क्लासपास’ की सीईओ हैं।

– पायल के माता-पिता दोनों ही केमिस्ट्स थे। वे बाद में भारत से अमेरिका शिफ्ट हो गए।
– पायल ने मेसाचुसेट्स इन्सीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इकोनॉमिक्स और ऑपरेशन्स रिसर्च की डिग्री हासिल की।
– इसके बाद उन्हें कंसल्टिंग फर्म में जॉब मिल गई। लेकिन साथ-साथ उन्होंने साउथ एशियन डांस कंपनी खोली।

2010 में शुरू किया पहला स्टार्टअप

– पायल एक दिन ऑनलाइन डांस क्लास के बारे मे इंटरनेट में सर्च कर रही थी। लेकिन एक घंटे का समय देनें के बाद भी उन्हें अधूरी जानकारी ही मिली।
– हालांकि इसी से उन्हें अपने नए स्टार्ट अप का आइडिया मिला। 2010 में में उन्होंने क्लासिविटी नाम के स्टार्टअप की शुरुआत की।
– ये स्टार्टअप ऑनलाइन डांस और फिटनेस की जानकारी देता था। इससे उन्हें बहुत सारे व्यूज मिले। लेकिन लोग इस सर्विस के द्वारा बुकिंग नहीं करा रहे थे। ऐसे में ये स्टार्टअप सफल नहीं हो पाया।

दूसरा स्टार्टअप भी रहा फेल

– पहला स्टार्टअप फेल होने के बाद 2012 में वह पासपोर्ट नाम से एक नया कांसेप्ट लेकर आई इसमें नए स्टूडियो क्लास में 10 मौके दिए जाते थे। लेकिन ये स्टार्टअप भी फेल रहा।
– अपनी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए साल 2013 में उन्होंने क्लासपास नाम की कंपनी खोली।
– ये एक मेंबरशिप प्रोग्राम है। जिससे दुनिया के सभी बड़े शहकों में इसके फिटनेस स्टूडियो और वर्कआउट किया जा सकता है। उसकी फीस भी सिर्फ 99 डॉलर है।
– पायल ने जल्द ही नौकरी छोड़ दी। नवंबर 2015 में गूगल वेंचर्स ने इन्हें 30 मिलियन डॉलर की और दूसरे सोर्स से इन्हें 54 मिलियन डॉलर की फंडिंग दी।

– पायल आज 170 लोगों की टीम के साथ मिलकर लोगों को मोटिवेट कर रही है।
– आज क्लासपास की 1000 से भी अधिक की क्लास लिस्टिंग है और 34 शहरों में इनकी संस्थाएं है जो चार देशों में फैली हुई है।
– इसी वजह से क्लासपास की मेंबरशिप फीस बढ़ाकर 190 डॉलर और नए आने वालों के लिए 200 डॉलर कर दी गई।

– इसके अलावा पिछले एक साल में इनकी ऐप का इस्तेमाल करने वालों की संख्या दुगुनी हो गई है।
– पायल अब “लाइफ पास” नामक कंपनी खोलना चाहतीं हैं जिसमें वह कुकिंग क्लासेज, मालिश को शामिल करना चाहतीं हैं।

Check Also

यूक्रेन-रूस युद्ध: क्रेमलिन ने स्वीकार किया कि यूक्रेन अभियान ‘बहुत मुश्किल’ है

क्रेमलिन ने स्वीकार किया कि यूक्रेन में उसका अभियान “बहुत मुश्किल” है, क्योंकि एक यूक्रेनी …