झारखंड : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में हो सकता है एक और आंदोलन!

जमशेदपुर: ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस झारखंड में लागू स्थानीय नीति का विरोध करेगी। शनिवार को बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में पश्चिम बंगाल के शालबनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीकांत महतो ने कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड राज्य का गठन हुआ, उसके लिए बीते 16 साल में कोई काम नहीं हुआ। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व कृषि क्षेत्र की स्थिति दयनीय है। यहां एक और आंदोलन की आवश्कता है जो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसी जन नेत्री के नेतृत्व में ही संभव है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्थानीय नीति व सीएनटी एवं एसपीटी में संशोधन का विरोध किया जायेगा। साथ ही कोल्हान में संगठन को मजबूत करने के लिए संयोजक मंडली बनायी गई। इसमें संतोष गिरी, संतोष महतो, विष्णुपदो गोप, भोला सिंह मुंडा, विनोद टुडू, माणिक सरदार, धर्मेद्र शर्मा, प्रणव महतो, प्रसेनजीत बोस, कृष्णा लोहार, विपीन बनर्जी व सुरेश सोरन शामिल किये गये।

Check Also

बारिश

चक्रवाती तूफान यास से मची तबाही, भारी बारिश से आई बाढ़, बिगड़ गए हालात

रांची: चक्रवाती तूफान यास ने कई राज्यों में तबाही मचा चूका है, वहीं यास ने …