एक अनोखा गांव जहां महज़ 10 साल के बाद लोगों के कद पर लग जाता है विराम..

आज हम आपको चीन के एक ऐसे ही अनोखे गांव के बारे में बता रहे हैं, इस गांव में सभी लोगों का कद बहुत ही छोटा होता है।

 

इंटरनेट और सोशल मीडिया के आने से अब देश-विदेश की अजीबोगरीब जानकारियां बहुत ही आसानी से प्राप्त हो जाती है। जबकि पहले ऐसी जानकारियां एकत्रित करने के लिये पता नही कितने घंटों किताबें खगालनी पड़ती थी। आज हम आपको चीन के एक ऐसे ही अनोखे गांव के बारे में बता रहे हैं, इस गांव में सभी लोगों का कद बहुत ही छोटा होता है। चीन के शिचुआन प्रांत में स्थित इस गांव में अधिकतर लोगों की लंबाई 2 फीट 1 इंच से लेकर 3 फीट 10 इंच तक ही होती है। अब ये छोटा कद ही इस गांव की पहचान बन गयी है।

दरअसल यहां पर हर बच्चे की लंबाई 5 से 7 वर्ष की उम्र के बाद रुक जाती है और उनका कद उनकी उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ता। कुछ बच्चों की लंबाई मात्र 10 वर्ष के बाद ही रुक जाती है। सबसे पहला केस 1991 में इस गाँव में देखा गया जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान हो गई और फिर धीरे-धीरे यह पूरा गाँव इस बीमारी की चपेट में आ गया। इस समस्या को सुलझाने के लिए यहां कि मिट्टी, पानी, हवा, वातावरण, आदि का कई बार अध्ययन किया जा चुका है, लेकिन इस समस्या को खोजने में वह नाकाम रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर जहरीली गैस का इस्तेमाल किया गया था जिसके बाद से यहां के लोगों में ये समस्या उत्पन्न हो गयी है।

Check Also

प्रति घंटा कर्मचारियों के लिए दरें बढ़ाने के लिए Microsoft पूर्णकालिक कर्मचारियों को वेतन वृद्धि नहीं देगा

Microsoft Corp. ने इस वर्ष सभी पूर्णकालिक कर्मचारियों के लिए वेतन फ्रीज करने का निर्णय …