100 करोड़ की ‘रईस’.. शाहरूख खान की स्टारडम का सवाल है अब!

शाहरूख खान के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे। फैन फ्लॉप.. दिलवाले और हैप्पी न्यू ईयर बॉक्स ऑफिस हिट लेकिन सुपर निगेटिव कमेंट्स.. कुल मिलाकर किंग खान को फिलहाल एक अदद हिट की सख्त जरूरत है।

शाहरूख vs ऋतिक.. दो सुपरस्टार्स.. दोनों की एक ही हालत!

शाहरूख खान के स्टारडम को बचाने के लिए रईस एक अहम भूमिका निभा सकती है। सच कहा जाए तो रईस का हिट होना शाहरूख के लिए बेहद जरूरी है ताकि वे बॉक्स ऑफिस रेस में बरकरार रह सकें। वहीं, रईस के हिट या फ्लॉप का असर शाहरूख की आने वाली फिल्मों पर भी पड़ेगा।

रईस होना क्यों जरूरी है.. तो इस क्यों का जवाब हम यहां लेकर आए हैं। यहां जानें 7 कारण, क्यों रईस का हिट होना है जरूरी-

पिछली फिल्में फ्लॉप

शाहरूख की पिछली फिल्म फैन जहां फ्लॉप रही थी। वहीं, दिलवाले को भी कुछ खास रिस्पॉस नहीं मिला था। लिहाजा, लगातार तीन फिल्में फ्लॉप होना शाहरूख की स्टारडम पर असर डाल सकता है।

बढ़ता कॉम्पिटिशन

आज के समय में बॉलीवुड में इतनी तगड़ी कॉम्पिटिशन है कि तीन फिल्म लगातार फ्लॉप होना परेशानी में डाल सकता है। सुशांत सिंह राजपूत, वरूण धवन, रणवीर सिंह सहित कई स्टार हैं जिन्हें अब डायरेक्टर और दर्शक काफी पसंद करते हैं।

काबिल से क्लैश

रईस ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल से क्लैश हो रही है। ऐसे में यदि काबिल हिट हो जाती है और रईस नहीं.. तो शाहरूख के स्टारडम पर असर पड़ेगा।

बॉक्स ऑफिस क्लब

एक ओर जहां सलमान और आमिर 300 करोड़ क्लब में कंपिटिशन कर रहे हैं। वहीं शाहरूख खान 100 करोड़ तक पहुंचने में भी जद्दोजहद कर रहे हैं। लिहाजा, रईस का कम से कम 100 करोड़ तक पहंचना जरूरी है।

आने वाली फिल्मों पर असर

इस साल शाहरूख की इम्तियाज अली के साथ एक फिल्म आने वाली है, जबकि अगले साल आनंद एल राय के साथ। इन फिल्मों को अच्छी ओपनिंग मिले.. इसके लिए रईस का हिट होना जरूरी है।

फैंस की उम्मीद

काफी समय के बाद शाहरूख रोमांस से अलग डार्क अवतार में आने वाले हैं। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब अगर यह भी काम नहीं करता है तो शाहरूख के साथ साथ फैंस की उम्मीद भी खत्म हो जाएगी।

स्टारडम

सच कहा जाए तो शाहरूख खान की पूरी स्टारडम फिलहाल इस फिल्म पर निर्भर कर रही है। लिहाजा, फिल्म का हिट होना काफी जरूरी है।

Check Also

रूम हीटर के नुकसान

पूरे उत्तर भारत में सर्दी का आलम बना हुआ है। ऐसे में कई लोग अलाव …