101 फुट ऊंचा तिरंगा फहराने के लिए तैयारी में जुटे कारीगर

मुज़फ्फरनगर।   कस्बा शाहपुर १५ अगस्त को जनपद ही नही आसपास के जनपदों में भी सबसे ऊँचे तिरंगे फहराने का गवाह बनेगा। कस्बे में १५ अगस्त को १०१ फुट ऊंचा तिरंगा फहराये जाने की तैयारी कस्बे के मैन चैराहे कस्बा पुलिस चैकी के पास खालसा हॉस्पिटल पर जोरों सोरो से चल रही है। इसके लिए खालसा हॉस्पिटल के डॉ प्रदीप चैहान ने आधा दर्जन कारीगर निर्माण कार्य मे लगाए हुए है। इसमे लगभग एक लाख की लागत आएगी। १२ अगस्त को तिरंगे का पूरा बेस तैयार कर लिया जाएगा।
देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा १५ अगस्त को जब शाहपुर में लहराएगा तो हर किसी हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चैड़ा हो जाएगा। यू तो १५ अगस्त पर हर हिंदुस्तानी तिरंगे को सलाम करता है लेकिन इस बार कस्बे की पुलिस चैकी मैन चैराहे के पाश शाहपुर में खालसा हॉस्पिटल पर १०१ फुट ऊंचे तिरंगे को सलाम करना बड़ा ही गौरवान्ति करने वाला होगा। आजादी की ७१ वी वर्षगांठ पर कस्बे के खालसा हॉस्पिटल पर १०१ फुट ऊंचा तिरंगा फहराया जाने का यह क्षण कस्बे के लिए गौरव का क्षण होगा। खलासा हॉस्पिटल के नेत्र चिकित्सक प्रदीप चैहान ने बताया कि आजादी की ७१ वी वर्षगांठ पर १०१ फुट ऊंचे तिरंगे को फहराने की तैयारियां पिछले एक माह से की जा रही है। तिरंगे की चैड़ाई ३ मीटर व लम्बाई ५ मीटर रखी गई है तथा तिरंगे को भारतीय संविधान के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमे लगभग एक लाख रुपये की लागत आने की सम्भावना है। हॉस्पिटल की छत पर लगभग सात कुंतल लोहे की सामग्री लगाई गई है। १५ अगस्त को तिरंगा खालसा हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ, श्यामसिंह चैहान के सहित केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के अलावा स्वंत्रता सेनानी व भारतीय सेना के कई सेवानिवर्त अधिकारी व वर्तमान में सेना में तैनात छुट्टी पर आए जवानों के आने की संभावना है।

 

Check Also

जयंत ने बीजेपी को दिया, जोर का झटका धीरे से !

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले,राष्ट्रीय राजनीति में मानो एक सैलाब सा ला दिया हो …