131 किलो गांजा बरामद तस्करी में, दो आरोपी गिरफ्तार

ओडिसा से गांजा तस्करी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 131 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 10 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। आरोपी उस समय पुलिस की गिरफ्त में आए जब वो पत्थआल गांव पुलिस की वाहन चेकिंग में उलझ गए। पुलिस को उन पर शक हुआ और गाड़ी की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा जब्त‍ किया गया।

गौरतलब है कि इस इलाके में गांजा तस्करी की घटनाएं काफी बड़ गई हैं। नक्सल प्रभावित इस इलाके में पुलिस एक साल में लगभग 20 बड़े मामलों में कार्रवाई कर चुकी है और भारी मात्रा में गांजा जब्त कर चुकी है। लग्जरी गाडि़यों से गांजे की तस्करी की जाती है और यही कारण है कि कई बड़ी गाडि़या पुलिस थानों में पड़ी सड़ रही हैं। इसका प्रमुख कारण है ओडिसा के संबलपुर में बड़ी मात्रा में इसकी पैदावार का होना है।

 

 

Check Also

मंत्रिमंडल में फेरबदल: नई मंत्रिपरिषद में भी 11 महिलाओं के होने की उम्मीद

मंत्रिमंडल में फेरबदल: नई मंत्रिपरिषद में भी 11 महिलाओं के होने की उम्मीद

केंद्रीय मंत्रिपरिषद, जिसे आज शाम नए लोगों के शपथ ग्रहण के साथ विस्तारित किया जाएगा, …