अमौसी एयरपोर्ट पर 180 यात्रियों ने जबरदस्त हंगामा किया। यात्री 2.30 घण्टे से भूखे एयरपोर्ट पर फंसे है। इंडिगो फ्लाइट से इन सभी यात्रियों को हैदराबाद जाना है।
लखनऊ. अमौसी एयरपोर्ट पर आज 180 यात्रियों ने जबरदस्त हंगामा किया। यह यात्री करीब 2.30 घण्टे से भूखे एयरपोर्ट पर फंसे है। इंडिगो की फ्लाइट से इन सभी यात्रियों को हैदराबाद जाना है। हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट दिल्ली में घने कोहरे के कारण नही आ पाई है। दिल्ली में मौसम ख़राबी के चलते फ्लाइट फसी है। एयरपोर्ट पर फंसे यात्री इंडिगो से होटल और खाना की मांग रहे हैं।