300 साल बाद न्यूटन की किताब ने रचा इतिहास, 25 करोड़ में नीलाम

न्यूयॉर्क। महान वैज्ञानिक सर आइजक न्यूटन की एक किताब रिकार्ड 37 लाख डॉलर (करीब 25 करोड़ रुपए) में नीलाम की गई। यह किसी नीलामी में बेची गई, अब तक की सबसे महंगी विज्ञान की पुस्तक बन गई है।

साल 1687 में “प्रिंसिपिया मैथेमेटिका” नाम से न्यूटन की किताब प्रकाशित हुई थी। भौतिकविद अल्बर्ट आइंस्टीन ने इस किताब को सबसे बड़ी बौद्धिक छलांग करार दिया था।

इस किताब की बिक्री का काम देखने वाले नीलामी घर क्रिस्टी को अनुमान था कि बकरी की खाल के कवर वाली यह किताब 10 से 15 लाख डॉलर में बिकेगी। बोली लगाने वाले अनाम व्यक्ति ने करीब 37,19,500 डॉलर में इस किताब को खरीदा।

“लाइव साइंस” की खबर के अनुसार, प्रिंसिपिया मैथेमेटिका में न्यूटन के गति के तीन नियमों की व्याख्या की गई है। इसमें बताया गया है कि किस तरह से चीजें बाहरी बलों के प्रभाव में गति करती हैं। भौतिक विज्ञान के छात्र आज भी इन नियमों का उपयोग करते हैं।

Check Also

INDIA :पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल पहुंचे भारत !

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की …