नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे सनकी रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है जिसने पिछले 12 सालों में 500 से ज्यादा बच्चों के साथ दुष्कर्म के आरोप स्वीकारे हैं। यूपी का रहने वाला यह हैवान इतना सनकी था कि वो 6 दिन अपने गांव में काम करने के बाद सातवें दिन दिल्ली आता और यहां 8 से 15 साल के बच्चों को लालच देकर सुनसान जगह ले जाकर उनसे दुष्कर्म करता था। आरोपी की पहचान सुनील रस्तोगी के रूप में हुई है जो पेशे से एक दर्जी है।
एक ही ड्रेस, एक ही ट्रेन और एक ही दिन रकता था हैवानियत
पुलिस के अनुसार पिछले दिनों दिल्ली में दुष्कर्म के मामलों को सुलझाते हुए आरोपी को पकड़ा गया है। रस्तोगी के अपराध का तरीका बेहद अलग था और वो 6 दिन काम करने के बाद सातवें दिन दिल्ली आता था। इसके लिए वो एक ही तरह के कपड़े पहनकर निकलता और हर बार उसी ट्रेन में सवार होकर गाजियाबाद आता। यहां से वो दिल्ली पहुंचता और छोटे बच्चों को शिकार बनाता।
500 से ज्यादा बार किए हैं दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार पेडोफिल रस्तोगी ने 12 सालों में 500 से ज्यादा बच्चों को अपना शिकार बनाया है। उसके निशाने पर 8 से 15 साल की लड़कियां होती थीं। अकेले देखकर वो उन्हें कहता कि उन्हें उनके माता-पिता बुला रहे हैं और फिर बहलाकर सुनसान इलाके में ले जाता। यहां वो उनके साथ दुष्कर्म कर फरार हो जाता।
रस्तोगी ने माना है कि उसने अब तक 500 बच्चों के साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। वो 2006 में एक अपराध के ख्लते रुद्रपुर में 6 महीने के लिए जेल भी जा चुका है। रस्तोगी पहले दिल्ली में रहकर दर्जी का काम करता था लेकिन 2004 में उसे मयूर विहार इलाके में स्थित घर से तब निकाल दिया गया जब उसने वहां एक नबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की।
ऐसे आया पकड़ में
दिल्ली ईस्ट के डीसीपी ओमवीर सिंह बिष्नोई के अनुसार उन्होंने एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिछले साल दिसंबर में एक 10 साल की लड़की से दुष्कर्म की घटना के बाद इस साल 12 जनवरी को भी दो बच्चों के साथ इसी तरह की अपहरण और दुष्कर्म की घटना दर्ज हुई। इसके बाद एक टीम तैयार की गई जिसने इसकी हरकतां को ट्रैक कर धर लिया।