ऋषिकेश। उत्तराखंड चुनाव से पहले सोमवार को ऋषिकेश के डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में राहुल गांधी ने पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के डेलीगेट को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का इतिहास बताया साथ ही भाजपा और आरएसएस पर एक बार फिर जमकर हमला बोला।
मोदी व आरएसएस सबसे पुरानी पार्टी को मिटाने की कोशिश कर रहे
राहुल गांधी ने कहा आरएसएस ने नागपुर में अपने हेडक्वार्टर पर 53 साल में कभी तिरंगा नहीं फहराया। वो भगवा झंडे को सलाम करते थे तिरंगे को नहीं। मैं उनसे सवाल पूछता हूं क्या वह इस देश के संविधान को नहीं मानते। आज इंटरनेट का जमाना है। आप कांग्रेस के इतिहास को गूगल में ढूंढ सकते हैं। मैंने सर्च किया और जानना चाहा कि वो क्या है जिसे मोदी व आरएसएस मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।
हर हिंदुस्तानी तिरंगे के लिए अपने प्राण हथेली पर है रखता
राहुल गांधी ने सबसे पहले अभिवादन किया और पूछा कैसे हैं आप लोग। राहुल ने सभी कांग्रेस पदाधिकारी, फ्रंटियर संगठनों के पदाधिकारियों व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उन्होंने डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के परिसर में लहरा रहे सबसे बड़े को राष्ट्र ध्वज को नमन किया। बोले हर हर हिंदुस्तानी का दिन इस झंडे के लिए धड़कता है। राहुल ने कहा कि हर हिंदुस्तानी इस ध्वज के लिए अपने प्राण हथेली पर रखता है। हमारे जवान इसी के लिए सीने पर गोली खाता है। आपको किसी भी चीज से डरने की जरुरत नहीं है। यह तिरंगा आपके बुते लहरा रहा है। आपने अंग्रेजों को इस देश से बाहर निकाला। पंजाब आतंकवाद के दौर में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जान गवा बैठे। असम में कांग्रेस ने इस तिरंगे के लिए लड़ाई लड़ी और बलिदान दिया। आप कांग्रेस के लिए नहीं तिरंगे के लिए लड़ रहे हैं।
देवी देवता और हर धर्म में कांग्रेस के चुनाव निशान
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चुनाव निशान हाथ है। भगवान शंकर के चित्र में हमारा चुनाव निशान है। हर देवी देवता और हर धर्म में कांग्रेस के चुनाव निशान को प्रसारित करता है। मैंने इसका कारण कई लोगों से पूछा तो यही जवाब मिला कि इसका मतलब यह है कि डरो मत पीछे मत हटो। मुश्किल और कठिनाइयों से डरो मत। महिलाओं, किसानों, सैनिकों, गरीबों और हर तबके के लोगों से कहा की कठिनाइयों को कतई डरना नहीं चाहिए।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कांग्रेस की देन
राहुल गांधी ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कांग्रेस की देन है। इस संस्था का निर्माण इसलिए किया गया था ताकि यह राजनीतिक दबाव से बाहर रहे अपने व्यक्तिगत फैसले खुद ले। कांग्रेस ने आरबीआइ को मजबूत बनाया, लेकिन वर्तमान की केंद्र सरकार ने इस संस्था को भी अपने अधीन कर दिया है।
नोटबंदी मामले में केंद्र सरकार पर कसा तंज
नोट बंद के मामले में केंद्र सरकार पर तंज कसा और बोले आरबीआई जैसी संस्था के प्रमुख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन पहले बताते हैं कि 500 व 1000 का नोट चलन से बाहर करना है। हर मामले में देश को डराया जा रहा है। मगर अब डरने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस शेरों की पार्टी है। आप डटकर मुकाबला करो। गरीबों के घर जाओ, किसानों के बीच जाओ, मजदूरों की आवाज सुनो, उन्हें गले लगाओ और उनके लिए अच्छी नीतियां बनाओ।
भगवान राम का पात्र नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर मंच पर आएंगे
राहुल गांधी ने कहा गांधीजी के चरखे पर गांधीजी की फोटो नहीं मोदीजी की फोटो आ गई है। तिरंगे के लिए जान गंवाने वाले लोगों को भी बाहर कर दिया। आप देखलेना रामलीला में राम भगवान की जगह नरेंद्र मोदी जी नजर आएंगे। भगवान राम का पात्र नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर मंच पर आएंगे।
बता दें कि राहुल गांधी सोमवार दोपहर 12 बजे चार्टर विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह कारों की फ्लीट से कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
मोदीजी अरबपतियों को पहुंचा रहे हैं फायदा
आज मोदीजी की सब कुछ बन गए है देश का आम आदमी कुछ नहीं। चरखे का मतलब देश का गरीब है, हथकरघा है। नरेंद्र मोदी एक तरफ चरखे के साथ फोटो लेते हैं और दूसरी तरफ अरबपतियों को फायदा पहुंचा रहे हैं। नरेंद्र मोदीजी ने 15 लाख रुपये बैंक अकाउंट में डालने की बात कही थी। नोटबंदी के समय भी काला धन लाने की बात करे थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। वह राजनीति गरीबों की करते हैं, मगर उनके फोटो में कहीं गरीब नहीं होता। वह बड़े-बड़े लोगों के साथ फोटो खिंचवाते हैं।
मैंने पैदल केदारनाथ की धरती पर कदम रखा
आपदा के बाद लोग उत्तराखंड आने से डरने लगे थे। भाजपा के नेताओं ने हेलीकॉप्टर से दौरे के और मैंने पैदल केदारनाथ की धरती पर कदम रखा। हम लोगों के दिलों से डर निकालना चाहते हैं और भाजपा इसका उल्टा करती है। वह गरीब किसान और हर वर्ग को पूरे देश में डराने का काम करती है
Check Also
इस शख्स की मौत के बाद बीजेपी में मच गया घमासान !
2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से एक ऐसा चेहरा सुर्खियों में बना रहा,जिसको …