इंटरनेशनल डेस्क. हाल ही में भारतीय मूल की निधि तिवारी दो सहेलियों के साथ 97 दिनों में 23, 800 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर दिल्ली से लंदन पहुंची थीं। अब निधि की साहसिक यात्रा में एक और कीर्तिमान जुड़ गया है। निधि ने रूस और दुनिया के सबसे ठंडे इलाके साइबेरिया की 5 हजार किमी की यात्रा की। निधि के इस खतरनाक सफर की चर्चा इसलिए है कि इन दिनों साइबेरिया में पारा -59 के आसपास है। खतरनाक पहाड़ियों से भरे साइबेरिया में इतनी भयानक ठंड के बीच उन्होंने अकेले ही यह सफर तय किया। साइबेरिया के सबसे ठंडे शहर से शुरू किया सफर…
– मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली निधि ने खासतौर पर आउटडोर एजुकेशन का कोर्स किया है।
– वे पिछले कई सालों से अपनी जीप से अकेले ही इंडिया के कई दुर्गम इलाकों की सैर कर चुकी हैं।
– एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, निधि ने पूरे साइबेरिया की यात्रा में सिर्फ 13 दिन का समय लिया।
– निधि ने अपनी यह साहसिक यात्रा साइबेरिया के सबसे ठंडे शहर याकुत्स्क से शुरू किया।
– इसके बाद कई शहरों और खतरनाक ऊबड़-खाबड़ सड़कों के गुजरते हुए 13 दिन बाद करीब 5 हजार किमी का सफर तय कर मगादन सिटी पहुंची।
क्या कहती हैं निधी
– इस बारे में निधि कहती हैं कि साइबेरिया का सफर उनकी जिंदगी का सबसे रोमांचक और यादगार है।
– इस सफर में मेरे लिए काफी चुनौतियां थीं। क्योंकि पूरे साइबेरिया के किसी भी शहर या गांव में टेंपरेचर -50 से कम ही नहीं है।
– रात की बात तो छोड़ दीजिए, ठंड के चलते यहां दिन में भी इतना कोहरा रहता है कि कुछ दिखाई नहीं देता।
– इसके अलावा सड़कों पर बर्फ ही बर्फ है, जिसके चलते गाड़ी को कंट्रोल में रखना ही सबसे बड़ा चैलेंज था।
– मुझे इसलिए भी लगातार गाड़ी चलाते रहना पड़ा, क्योंकि इतने टेंपरेचर में जीप का पेट्रोल ही जम जाता।
– इन सब परेशानियों के अलावा सबसे बड़ी दिक्कत साइबेरिया के उतार-चढ़ाव वाले और घुमावदार सड़के हैं।
– कुछ-कुछ सड़के तो ऐसी हैं कि जरा सी गल्ती भी आपके लिए भारी हो सकती है। इसलिए इस सफर से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।
Check Also
INDIA :पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल पहुंचे भारत !
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की …