लंदन। दक्षिण अमेरिकी देश चिली में रविवार को 7.7 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। दक्षिण चिली का प्यूर्टो मॉन्ट इस भूकंप का केंद्र रहा। इस भूकंप का केंद्र धरती से करीब 15 किलोमीटर नीचे था। अमेरिका के पुरातात्विक सर्वे के मुताबिक इस भूकंप को करीब 225 किलोमीटर के इलाके में महसूस किया गया।
अमेरिका स्थित सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने चिली में आए भूकंप के केंद्र के करीब 1,000 किलोमीटर के दायरे में सुनामी आने की चेतावनी जारी की है। भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर गहराई पर था। प्यूर्टो मॉन्ट चिली के दक्षिणी जिले लेक में है। यह राजधानी सेंटियागो से 655 मील दूर है।
चिली में पिछले महीने भी भूकंप आया था। उस समय यहां पर 6.4 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप आया था।। हालांकि इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप 90.8 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। गौरतलब है कि चिली भूकंप प्रभावित क्षेत्र में आता है। यहां हर साल कई बार भूकंप बाते हैं। भूतकाल में कई बार यहां पर भूकंप में हजारों लोगों की जानें गई हैं।
पिछले एक सप्ताह में दुनियाभर में कई जगहों पर भूकंप के झटके आए है। इनमें ऑस्ट्रेलिया, इक्वाडोर, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया शामिल है। इंडोनेशिया में तो भूकंप से काफी नुकसान भी हुआ था। यहां पर 10 हजार से ज्यादा इमारतों के नष्ट होने से 44 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। वहीं 100 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।