9 दिसम्बर को सादी के बंधन में बंधेंगे इशांत

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस साल जून में सगाई करने वाले इंशात की शादी की तारीख सामने आ गई है।
इशांत शर्मा 9 दिसंबर को अपनी मंगेतर प्रतिमा सिंह के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। इशांत और प्रतिमा का प्यार डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बास्केट बॉल कोर्ट में परवान चढ़ा था।
चिकुनगुनिया के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने वाले इशांत इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नजर आएंगे। जानिए कौन है प्रतिमा सिंह, जो बनेंगी इशांत की जीवनसाथी।
प्रतिमा सिंह देश के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नजर आ चुकी हैं। प्रतिमा सिंह पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। प्रतिमा मूल रूप से बनारस से हैं।
पांच बहनों में सबसे छोटी प्रतिमा, ‘सिंह सिस्टर्स’ में से एक है। प्रतिमा की बाकी बहने भी बास्केटबॉल खेलती हैं और उनके परिवार को ‘बॉस्केटबॉल फैमिली ऑफ इंडिया’ कहा जाता है।
5 फुट 9 इंच लंबी प्रतिमा की बहन प्रशांति भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की कप्तान हैं। उनकी बहन प्रियंका बास्केटबॉल कोच हैं।

प्रतिमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से पढ़ाई की है। दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम की पूर्व कप्तान प्रतिमा ने 2010 एशियन खेलों में भी हिस्सा लिया है।
उनके परिवार के सबसे छोटे सदस्य विक्रांत सोलंकी 2014 में जूनियर आई-लीग (फुटबॉल) का हिस्सा बने थे। इसके अलावा वो संतोष ट्रॉफी में दिल्ली के लिए भी खेलते नजर आ चुके हैं।

Check Also

KKR को मिली 9 रन से मिली जीत, हैदराबाद को मिली हार

IPL 2023 का 47वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। …