हमले के बाद भी नहीं हुई कम श्रद्धालुओं की श्रद्धा

 

श्रीनगर , 12 जुलाई (आरएनएस)। अमरनाथ हमले पर जम्मू-कश्मीर के गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद भी यात्री उत्साह से भरे हुए हैं। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस श्रीनगर में की गई। उनके साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी शामिल थे। हंसराज अहीर ने कहा कि अमरनाथ हमले के बाद भी यात्री उत्साह से भरे हुए हैं उनकी सुरक्षा के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि निहत्थे लोगों पर हमला निंदनीय है। ज्यादा जानकारी देते हुए हंसराज अहीर ने कहा कि मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है और सैनिकों से मिलकर भी आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कश्मीर में कोई अनहोनी होती है तो इसकी आवाज पूरे देश में पहुंचती है। अमरनाथ यात्रियों के दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।  तो वहीं  केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर में हर हलचल का देश पर असर होता है, अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले से पूरा देश आहत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर की दूसरी तस्वीर आना भी बहुत जरूरी है और हर हादसे से कुछ सीख मिलती है। देश के आईएएस टॉपर कश्मीर से आ रहे हैं।
00

Check Also

,क्या है अखिलेश यादव का ‘मिशन दक्षिण’,?

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadva) आज से कर्नाटक (Karnataka) …