अंटार्कटिका में शून्य तापमान में विवाह संपन्न किया

लंदन , 19 जुलाई ।  ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र के बर्फीली पहाडिय़ों के बीच एक प्रेमी युगल ने शादी रचा कर इतिहास कायम कर दिया। शादी समारोह में दुल्हन ने नारंगी रंग के टेंट से कपड़े तैयार कर उसे पहना था ताकि वो कुछ अलग दिख सके। ध्रुवीय क्षेत्रों में गाइड के रुप में काम करने वाले जूली बाम और टॉम सिल्वेस्टर ने दो-दिवसीय समारोह में उप-शून्य तापमान में विवाह संपन्न किया। मेहमानों के रूप में उनके 18 सहयोगी शामिल हुए जो सर्दियों में ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण (बीएएस) के सबसे बड़े अनुसंधान केंद्र में काम करते हैं। एडिलेड द्वीपीय क्षेत्र में होने वाली यह पहली आधिकारिक शादी है। बर्मिंघम की 34 वर्षीय जूली ने द  टेलीग्राफ से कहा कि टॉम और मैं पिछले 10 वर्षों से एक साथ काम कर रहे हैं और पूरी दुनिया घूम रहे हैं। अंटार्कटिका में शादी करना सपना पूरा होने जैसा है। वास्तव में शादी के लिए इससे कोई बेहतर स्थान नहीं है। मुझे एक सबसे अच्छे इंसान के साथ इन अद्भुत बर्फ के पहाड़ों के बीच समय बिताना बहुत अच्छा लग रहा है। शेफ़ील्ड के 35 वर्षीय टॉम ने कहा कि हम हमेशा एक छोटी और व्यक्तिगत शादी करना चाहते थे, लेकिन कभी कल्पना नहीं की थी कि हम पृथ्वी के सबसे दूरदराज स्थानों में से एक इस जगह में विवाह करने में सक्षम होंगे। दोनों ने उत्तरी भारत, नेपाल, पेरू, इक्वाडोर, मंगोलिया, किर्गिस्तान, उजबेकिस्तान, बोर्नियो, कंबोडिया, लाओस और वियतनाम सहित दुनिया भर के देशों में काम किया है।

 

Check Also

INDIA :पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल पहुंचे भारत !

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की …