मुंबई | भारत के टीवी जगत में पहली बार ज़ी की ओर से टेक्नोलॉजी की मदद से नेत्र एवं मूक- बधिर लोगों के लिए एक खास अभियान छेड़ा गया है। ज़ी फाॅर आॅल नाम के इस अभियान के माध्यम से ज़ी उन लोगों तक अपनी पहुंच बनाना चाहता है, जिन्हें देख और सुन नहीं सकते। अब ऐसे लोग भी उन लाखों भारतीयों की तरह ज़ी पर दिखाई जाने सामग्री का आनंद ले सकते हैं। यह अभियान आमिर खान की फिल्म दंगल के प्रीमियर के जरिये चलाया जा रहा है।
ज़ी सिनेमा इस स्वतंत्रता दिवस पर यानी 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे ज़ी अपनी ब्रांड विचारधारा को एक कदम आगे ले जा रहा है। वह भारतीय टेलीविजन के इतिहास में ऐसा पहला ब्रॉडकास्टर बनने जा रहा है, जो अपने सभी दर्शकों तक अपनी सामग्री पहुंचाएगा। ज़ी का पहला हिंदी मूवी चैनल ज़ी सिनेमा, भारत में ऐसा पहला मूवी चैनल होगा, जो देश की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म, आमिर खान की ‘दंगल‘ को नेत्र विकलांग दर्शकों के लिए ऑडियो संवादों के साथ प्रस्तुत करेगा। भारत और पूरे विश्व का दिल जीतने वाली इस फिल्म में कर्ण बधिरों के लिए सब-टाइटल्स भी चलाए जाएंगे।
फिल्म ‘दंगल‘ में निर्देशक नितेश तिवारी कि इस स्पोर्ट्स बायोग्राफिकल ड्रामा में आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, सुहानी भटनागर, ज़ायरा वसीम, अपारशक्ति खुराना, रित्विक सहारे और गिरीश कुलकर्णी जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म एक पूर्व भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो तमाम सामाजिक बंधनों से जूझते हुए अपनी दो बेटियों को विश्व स्तर का पहलवान बनने के लिए प्रशिक्षण देता है जिसे आम तौर पर मर्दो के वर्चस्व वाला खेल माना जाता है।