लखनऊ (आरएनएस) प्रदेष प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेष यादव ने साइकिल चलाने से होने वाले फायदे को ध्यान में रख कर साइकिल टैªक का निर्माण कराया था। उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंचों से इस बात को दोहराया है कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था सबके लिए लाभप्रद है। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार की कुदृष्टि आम आदमी के जीवन से जुड़े साइकिल टैªक पर पड़ गयी है। जिसके तहत इसे तुड़वाने का फरमान जारी किया गया है।
समाजवादी छात्र सभा द्वारा वर्तमान भाजपा की सरकार द्वारा साईकिल टैªक (पथ) को तोड़े जाने केे विरोध में लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा आदि ष्षहरों में साईकिल यात्रा निकाली गई। लखनऊ में यह यात्रा लोहिया पार्क से सी0एम0एस0, कैप्टन मनोज पाण्डेय चैराहा, पत्रकार पुरम, होसड़िया, दयाल चैराहा, अम्बेडकर चैराहे तक की गई।
इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे छात्र सभा के प्रदेष अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव‘ व पुलिस के बीच काफी झड़प हुई। पुलिस द्वारा यात्रा में सम्मिलित छात्राओं पूजा यादव, जान्ह्वी, तनवीर खान, प्रदेष उपाध्यक्ष ओम यादव एवं अनिल यादव मास्टर, प्रदेष सचिव अमित यादव, अनुज यादव, मनन दूबे, राकेष चैधरी, प्रदेष महासचिव के0डी0 एवं सुभाष यादव को पुलिस द्वारा दो घंटे तक रोके रखा गया।
साइकिल टैªक ध्वस्त करने के विरोध में इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्Ÿााओं ने चन्द्रषेखर आजाद पार्क और सिविल लाइन चैराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। साइकिल चलाने वालों से हस्ताक्षर कराने के साथ साइकिल टैªक पर साइकिल भी चलाई। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व प्रत्याषी समाजवादी पार्टी एवं पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ इलाहाबाद विष्वविद्यालय ऋचा सिंह, अभिषेक यादव, राघवेन्द्र यादव, इलाहाबाद विष्वविद्यालय छात्र संघ उपाध्यक्ष आदिल हमजा, प्रिंस सिंह बागी, शुभम पटेल, उत्कर्ष द्विवेदी, अंगद यादव, ने भाग लिया।
कानपुर में जिलाध्यक्ष सिराजुद्दीन हुसैन, सम्राट यादव कानपुर ग्रामीण में सुधांसु मिश्रा, आगरा में जयंती सिंह, निर्वेष शर्मा, जिषान अहमद गाजियाबाद में प्रवेष बैसोवा, विक्की सिंह नोयडा में पुष्पेन्द्र यादव, शौन्दर भाटी द्वारा साइकिल यात्रा निकाली गयी। कानपुर में सिराज की साइकिल यात्रा पुलिस द्वारा रोकी गयी।