मुंबई. कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ 16 अक्टूबर से टेलीकास्ट होगा। इस सीजन में सेलिब्रिटीज के साथ-साथ कुछ कॉमन लोग भी हिस्सा लेंगे। इस बीच इस शो के एक्स-कंटेस्टेंट रहे एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने दसवें सीजन के लिए 6 सेलिब्रिटीज और 14 कॉमनर्स की लिस्ट रिलीज की है। केआरके के मुताबिक, 14 कॉमनर्स में से सलमान 8 को ही घर में एंट्री कराएंगे। बाकी 6 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनेंगे।
लोपमुर्दा राउत:
लोपमुर्दा इंडियन मॉडल हैं और महाराष्ट्र से ताल्लुक रखती हैं।वे 2016 के मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं।

राहुल बॉलीवुड एक्टर और मॉडल हैं। उन्होंने ‘चैंपियन’ (2000) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ‘आन : मैन एट वर्क’, ‘फाइट क्लब’ और ‘एक पहेली लीला’ जैसी फिल्मों में बतौर विलेन काम कर चुके राहुल ‘देवों के देव महादेव’ में अरुणासुर का रोल कर चुके हैं। यह उनका पहला टीवी शो था।

असली नाम गुरबाणी जज। चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। वे रोडीज के चौथे सीजन की कंटेस्टेंट रही हैं। कई शोज को होस्ट कर चुकीं बाणी विकास गुप्ता की पीरियड ड्रामा ‘रानी महल’ से बड़े पर्दे पर एंट्री ले चुकी हैं।

करण टीवी एक्टर हैं और उन्हें मुख्य रूप से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नैतिक सिंघानिया के रोल के लिए जाना जाता है।

टीवी एक्टर रोहन मेहरा को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नक्ष सिंघानिया के रोल के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि रोहन ‘ये रिश्ता…’ के मेकर्स को बता चुके हैं कि ‘बिग बॉस’ के लिए वे शो छोड़ने वाले हैं।

‘उतरन’ में रघुवेंद्र प्रताप राठौर के रोल के लिए पहचाने जाने वाले गौरव एक हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने टीवी पर डांसिंग रियलिटी शोज ‘जरा नचके दिखा’ और ‘नच बलिए 2’ में भी हिस्सा लिया था।
ये होंगे 14 कॉमनर्स
1.नितिभा कौल
2.आकांक्षा शर्मा
3.लोकेश कुमारी
4.मनवीर गुर्जर
5.मनु पंजाबी
6. ओम स्वामी
7.नवीन प्रकाश
8. प्रमोद दाहिया
9.काजोल त्यागी
10.निखिल मेहता
11.फिरोज खान
12.देवेंदर सिंह
13.रुचिका सिंह
14.मनिंद्र सिंह
2.आकांक्षा शर्मा
3.लोकेश कुमारी
4.मनवीर गुर्जर
5.मनु पंजाबी
6. ओम स्वामी
7.नवीन प्रकाश
8. प्रमोद दाहिया
9.काजोल त्यागी
10.निखिल मेहता
11.फिरोज खान
12.देवेंदर सिंह
13.रुचिका सिंह
14.मनिंद्र सिंह