पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बागियों के खिलाफ जनता दल (यूनाइटेड) ने सख्त एक्शन लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने अपने एक विधायक, पूर्व विधायकों और पार्टी के पूर्व मंत्रियों समेत 15 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बाहर निकाले गए नेताओं में ददन सिंह यादव, रामेश्वर पासवान, भगवान सिंह कुशवाहा, कंचन कुमारी गुप्ता, सुमित सिंह, रणविजय सिंह समेत 15 नेताओं के नाम शामिल हैं।
Bihar: Janata Dal (United) expels 15 of its leaders including an MLA, former MLAs, and former ministers from the party for their involvement in anti-party activities. pic.twitter.com/eB01YnYKyA
— ANI (@ANI) October 13, 2020
यह भी पढ़ें: लखीमपुर: चेयरपर्सन के पति देवेंद्र प्रताप की हत्या, दोस्तों ने ही रची साजिश
इससे पहले सोमवार को भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की थी। भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अपने नौ वरिष्ठ नेताओं को छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया था। बाहर निकाले गए नेताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, ऊषा विद्यार्थी, अनिल कुमार, झाझा से रवींद्र यादव, भोजपुर से श्वेता सिंह, जहानाबाद से इंदु कश्यप, जमुई से अजय प्रताप और मृणाल शेखर के नाम शामिल थे।