नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा उप चुनावों के लिए मंगलवार को तीन राज्यों के नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने नागालैंड की एक विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश की छह विधानसभा सीटों और कर्नाटक की दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले बागी विधायकों पर एक्शन, जदयू से निकाले गए 15 नेता
यूपी विधानसभा की सात सीटों पर उप चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा ने छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, एक सीट पर अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। भाजपा ने अभी देवरिया सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। भाजपा ने पूर्व मंत्री दिवंगत चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को अमरोहा की नौगांव सादत से उम्मीदवार बनाया है।
उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में भाजपा पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं। pic.twitter.com/1ODbBuPEaE
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 13, 2020
संगीता चौहान दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स, एलएलबी की डिग्री लेने के बाद कई बैंकों में उच्च पदों पर नौकरी कर चुकी हैं। पति की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाते हुए अब वह सक्रिय सियासत की पारी शुरू कर रही हैं। वहीं, बुलंदशहर से पूर्व विधायक दिवंगत वीरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी ऊषा सिरोही को उम्मीदवार बनाया गया है।