एंटरटेनमेंट डेस्क। सोमवार की सुबह मुंबईवासियों को बिजली ने ज़ोरदार झटका दिया। दरअसल, कई इलाकों में पॉवर कट होने की वजह से मुंबई की रफ़्तार थम गयी। लोकल ट्रेनों पर भी ब्रेक लग गये। मुंबई में इतने बड़े पैमाने पर पॉवर कट अक्सर होता नहीं है, लिहाज़ा बिजली जाने की इस घटना पर सोशल मीडिया में मीम्स की बाढ़ आ गयी। कई सेलेब्रिटीज़ भी इसमें शामिल हो गये और दिलचस्प मीम शेयर किये।
अमिताभ बच्चन ने लिखा- पूरे शहर में बिजली गुल है। किसी तरह यह मैसेज लिख रहा हूं। शांति बनाए रखिए। सब ठीक हो जाएगा। सोनू सूद ने लोगों से धैर्य बरतने की अपील करते हुए लिखा- मुंबई में दो घंटे से बिजली नहीं तो पूरे देश को पता चल गया। लेकिन, आज भी देश में ऐसे बहुत से घर हैं, जिन्हें दो घंटों के लिए बिजली नहीं मिलती।
T 3686 – … at work .. KBC from 9 am to 9 pm .. then here , at recording .. till beyond midnight .. बिना मेहनत के जीवन में कुछ मिलता नहीं ।
बाबूजी कहते थे " जब तक जीवन है तब तक संघर्ष है " 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/MuLclny2mk— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 10, 2020
मुंबई में दो घंटे से बिजली नहीं तो पूरे देश को पता चल गया।
लेकिन आज भी देश में ऐसे बहुत से घर हैं जिन्हें दो घंटों के लिए भी बिजली नहीं मिलती।
इसलिए कृपा धैर्य रखें।
— sonu sood (@SonuSood) October 12, 2020
कुणाल खेमू ने एक मज़ेदार वीडियो बनाकर शेयर किया, जिसमें उन्होंने देश के दूसरे हिस्सों और मुंबई में बिजली जाने पर लोगों की प्रतिक्रियाओं को कॉमिक अंदाज़ में पेश किया। कुणाल पहले हरियाणवी एक्सेंट में बोलकर बताते हैं कि देश के दूसरे हिस्सों में अगर सुबह से शाम तक भी बिजली चली जाए, तो सामान्य लगता है, फिर मुंबइया अंदाज़ में बोलकर बताते हैं कि अगर मुंबई में 2-3 घंटे के लिए भी बिजली गुल हो जाए तो लगता है कि दुनिया ऊपर-नीचे हो गयी है।
It’s a tense situation 🙈😂 #powercut pic.twitter.com/3Eh8OYPApf
— kunal kemmu (@kunalkemmu) October 12, 2020
अभिषेक बच्चन ने दो मीम शेयर किये। एक में लिखा था- हर कोई इतना आश्चर्यचकित क्यों है, आख़िर यह 2020 है, किसी को तो पॉवर बंद करनी ही थी। दूसरे में लिखा था- 2020 अद्भुत लीप ईयर है। इसके फरवरी में 29 दिन थे। मार्च में 300 दिन और अप्रैल में 5 साल थे। एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने ख़ुद पर बना एक मीम शेयर किया, जिसमें उनकी फोटो पर लिखा था- मुझे यही पॉवर चाहिए।
Hahaha. #2020 #yougottalovetheinternet pic.twitter.com/cJb7why9zI
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) October 12, 2020
कंगना रनोट ने मुंबई में पॉवर कट के बहाने महाराष्ट्र सरकार पर ताना मारा। कंगना ने संजय राउत और स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की एक फोटो शेयर की है, जिसमें कुणाल, संजय को जेसीबी मशीन का मिनियेचर दे रहे हैं। बता दें कि पिछले महीने बीएमसी ने कंगना के पाली हिल स्थित दफ़्तर में अवैध निर्माण को लेकर तोड़फोड़ की थी, जिसमें जेसीबी मशीन एक प्रतीक के तौर पर उभरी थी। इसके साथ कंगना ने लिखा- मुंबई में पॉवर कट। इस बीच महाराष्ट्र सरकार क-क-क… कंगना में बिज़ी है।
#Powercut in Mumbai, meanwhile Maharashtra government क-क-क…….कंगना । pic.twitter.com/sktcXOihq7
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 12, 2020