भारत-चीन डोकलाम विवाद के बीच रक्षा मंत्रालय ने मांगे 20 हजार करोड़ रुपये

नई दिल्ली , 09 अगस्त  ।  क्या डोकलाम विवाद पर भारत और चीन के बीच युद्ध होने वाला है यह सवाल इसलिए, क्योंकि रक्षा मंत्रालय ने केंद्र तुरंत 20 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट की मांग कर दी है। साल 2017-18 के लिए केंद्र सरकार की ओर से 2.74 लाख करोड़ रुपये का रक्षा बजट पेश किया गया था। रक्षामंत्रालय के सूत्रों से जानकारी मिली है कि रक्षा बजट का 50 प्रतिशत मंत्रालय को मिल चुका है। इसमें से एक तिहाई पैसा खर्च भी हो चुका है। इस बीच रक्षा मंत्रालय ने अतिरिक्त 20 हजार करोड़ रुपये की मांग कर दी है। इस मांग को डोकलाम विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है, जो 8 हफ्तों से भी लंबा खिंच गया है। भारत और चीन की सेना इस जगह से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। यहां जैसे-जैसे समय बीत रहा है, तनाव बढ़ता जा रहा है।   इस बीच सुनने में आ रहा है कि चीन ने भारत को अंतिम चेतावनी दे दी है। चीन का कहना है कि भारत डोकलाम से तुरंत अपनी सेना हटा ले। लेकिन भारत वहां डटा हुआ है। इस बीच कुछ हफ्ते पहले ही रक्षा मंत्रालय ने सेना के उप-प्रमुख को युद्ध से जुड़े हथियारों को खरीदने को कहा था। जानकारों की मानें तो इस समय डोकलाम विवाद काफी बढ़ गया है। ऐसे में स्थिति कब बिगड़ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। गौतलब है कि कुछ दिनों पहले संसद में रखी गई नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक(कैग) की रिपोर्ट में बताया गया कि कोई युद्ध छिडऩे की स्थिति में भारतीय सेना के पास महज दस दिन के लिए ही पर्याप्त गोला-बारूद है। इसके बाद काफी हंगामा खड़ा हो गया था और रक्षा मंत्री अरुण जेटली को इसे शांत करने के लिए संसद में बयान देना पड़ा था।

 

 

 

 

Check Also

,क्या है अखिलेश यादव का ‘मिशन दक्षिण’,?

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadva) आज से कर्नाटक (Karnataka) …