लखनऊ। यूपी के देवरिया जिले से कांग्रेस दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो एक दिन पहले का है, वीडियो में साफ देख जा सकता है कि कांग्रेसी, महिला कार्यकर्ता की पिटाई कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे, तभी तारा यादव नाम की महिला कार्यकर्ता मीटिंग में पहुंची। तारा यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार मुकुंद भास्कर मणि को टिकट दिए जाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई।
Congress' Tara Yadav manhandled by party workers at an event in Deoria.(10.10)
She says,“I was thrashed by party workers when I questioned party's decision to give a ticket to a rapist, Mukund Bhaskar for upcoming by-polls. Now, I'm waiting for Priyanka Gandhi ji to take action” pic.twitter.com/MYYp8k1GLX
— ANI UP (@ANINewsUP) October 11, 2020
यह भी पढ़ें: JK: सुरक्षाबलों की ताकत, शीर्ष लश्कर कमांडर समेत चार आतंकियों को किया ढेर
जानकारी के मुताबिक, देवरिया में उपचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने मुकुंद भास्कर को टिकट दिया है। पार्टी कार्यकर्ता तारा यादव ने भास्कर को टिकट देने पर ऐतराज जताया, जिसके बाद उनके साथ कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ही बदसलूकी की गई। तारा यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘एक तरफ हमारी पार्टी की नेता हाथरस केस की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ पार्टी का टिकट एक रेपिस्ट को दिया जा रहा है। यह एक गलत फैसला है।’ उन्होंने कहा कि पार्टी का यह फैसला कांग्रेस की छवि को खराब करेगा।
We've taken cognisance of the incident wherein a woman party worker was beaten up by around 25 people. It's a serious matter as when we are saying women should join politics, political ppl behave like 'gundas' with a woman. It's time that they should be punished: Chairperson, NCW pic.twitter.com/P6c8e49J8K
— ANI UP (@ANINewsUP) October 11, 2020
वहीं, इस मामले पर महिला आयोग ने संज्ञान में लिया है। आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि हमने इस घटना को संज्ञान में लिया है, जिसमें तकरीबन 25 लोग एक महिला नेता को पीट रहे हैं। यह एक गंभीर मसला है जब हम कह रहे हैं कि महिलाओं को पॉलिटिक्स में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोग महिला कार्यकर्ताओं के साथ गुंडों की तरह बर्ताव करते हैं। अब वक्त है कि उन्हें दंड मिलना चाहिए।