अर्थ व्यवस्था को मजबूती देगी जीएसटी: गिरीश यादव

जौनपुर |   भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम रविवार को नगर के किला रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संयोजक विमल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से जीएसटी लागू किया गया है। इसके लागू होने से जनता को लाभ मिलेगा तथा व्यापारियों का भी हित होगा। अध्यक्षीय सम्बोधन में जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि भाजपा जो काम करेगी देश हित के लिए करेगी। जीएसटी देश हित में लागू किया गया है। व्यापारियों को जो परेशानी है उसे दूर किया जायेगा। वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर सीमा सरोज व ज्वाइण्ट कमिश्नर बीएन पाल ने जीएसटी पर प्रकाश डाला उन्होने व्यापारियों को इसके प्राविधानों को समझाया और उनकी समस्याओं का सवाल जबाब के माध्यम से निराकरण किया गया। वाराणसी वाणिज्य कर के ज्वाइण्ट कमिश्नर बीके शुक्ला व अधिवक्ताओं ने व्यापारियों के प्रश्नों का समुचित जबाब दिया। श्याम मोहन अग्रवाल, सूर्य प्रकाश जायसवाल, डा0 अमित वत्स ने अपने विचार प्रस्तुत किये। आयोजक नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। संचालन सुभाष कुशवाहा ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Check Also

जयंत ने बीजेपी को दिया, जोर का झटका धीरे से !

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले,राष्ट्रीय राजनीति में मानो एक सैलाब सा ला दिया हो …