जिन 5 बच्चियों को पाल-पोस रहा था, उन्ही के साथ किया ये काम

मॉस्को , 25 जून (आरएनएस)। रूस में एक शख्स पर 729 बार बलात्कार करने का आरोप है। इल्जाम है कि उसने जिन 5 लड़कियों को पाल-पोसकर बड़ा किया, उनके साथ ही वह हर दिन बलात्कार करता था। ये सभी लड़कियां 17 साल से कम उम्र की हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सभी पीडि़ताएं अनाथ हैं। उन्हें सरकारी योजना के तहत अनाथालय से इस शख्स के पास भेजा गया था। आरोपी ने इनके परवरिश की जिम्मेदारी ली थी और इसके एवज में उसे सरकार की ओर से फंड भी दिया जाता था। आरोपी ने 5 साल में इन लड़कियों के साथ 729 बार बलात्कार किया। रूस में बलात्कार का दोषी पाए जाने पर अधिकतम 15 साल जेल की सजा का कानून है। यह मामला उस समय सामने आया, जब इन 5 में से एक लड़की ने अपनी स्कूल टीचर को यह बात बताई। शिक्षक की शिकायत के बाद इस मामले की जांच शुरू हुई। कानूनी कारणों से पुलिस ने अभी आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। उसके खिलाफ  729 बार बलात्कार करने के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। उसे हिरासत में रखकर उसपर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने 5 में से 4 लड़कियों को रोजाना अपने साथ सेक्स करने के लिए मजबूर किया। एक जांच अधिकारी ने बताया, ‘जांच के मुताबिक, सितंबर 2012 से फरवरी 2017 के बीच आरोपी ने पांचों पीडि़ताओं का गंभीर शारीरिक शोषण किया। जांचकर्ताओं की अपील के बाद अदालत ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया।Ó जिन लड़कियों के साथ कथित तौर पर यह अपराध हुआ, उन्हें एक अनाथालय से बाल पालन गृह भेजा गया था। आरोपी ने उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी ली और उनका अभिभावक बन गया। साइबेरियन टाइम्स ने अपनी एक खबर में बताया है कि सरकार की ओर से बच्चियों की देखभाल के लिए आरोपी को हर महीने प्रति बच्ची 22 हजार रुपये दिए जाते थे।

Check Also

INDIA :पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल पहुंचे भारत !

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की …