सेहतमंद रहने के लिए ओरल हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अक्सर ओरल हाइजीन की कमी की वजह से लोग कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि सेहतमंद रहने के लिए दांतों का खास ख्याल रखा जाए। विशेषज्ञों की मानें तो दांतों को स्वस्थ रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। लेकिन कई बार सही देखभाल के बाद भी दांत पीले पड़ जाते हैं।
ऐसे में अपने दांतों की चमक वापस पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। अपने दांतों को फिर से सफेद बनाने के लिए लोग पावर ब्लीचिंग, वाइटनिंग टूथपेस्ट, एलईडी टूथ व्हाइटनिंग डिवाइस जैसे विकल्पों की मदद लेते हैं। लेकिन कई ऐसे घरेलू उपाय भी हैं, जिनकी मदद से आप अपने दांत चमका सकते हैं। अगर आप भी पीले दांतों की समस्या से परेशान हैं, तो इन चार तरीकों से बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर दांतों की सफेदी वापस पा सकते हैं।
सबसे पहले बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस तैयार पेस्ट को अपने टूथब्रश पर लगाएं या फिर उंगली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
अब इस पेस्ट दांतों पर अच्छी तरह लगाकर 1 मिनट तक लगा रहने दें।
एक मिनट बाद सादे पानी से कुल्ला कर लें।
नियमित रूप से इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से दांतों का पीलापन दूर होने लगेगा।
बेकिंग सोडा भले ही दांतों पर जमे प्लाग और पीलेपन को हटाने के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन अगर आप ज्यादा जोर से या फिर सप्ताह में दो बार से अधिक बार बेकिंग सोडा का उपयोग कर रहे हैं, तो इससे आपको दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। लंबे समय तक बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने से दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है और कैविटी का जोखिम भी बढ़ सकता है।।
Check Also
इस शख्स की मौत के बाद बीजेपी में मच गया घमासान !
2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से एक ऐसा चेहरा सुर्खियों में बना रहा,जिसको …