देश में दुर्लभ प्रजाति का सफेद गिद्ध कानपुर में मिला, लोग हैरान

देश में गिद्ध विलुप्त श्रेणी में आ गए हैं, सरकार इनके संरक्षण के लिए कई योजनाएं भी चला रही है। ऐसे कानपुर से एक अच्छी खबर आई है, यहां के ईदगाह कब्रिस्तान में एक सफेद हिमालयन गिद्ध मिला है जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस गिद्ध के पंख लगभग पांच-पांच फीट के हैं, अनुमान लगाया जा रहा है कि इस गिद्ध की उम्र सैकड़ों वर्ष है। यहां गिद्ध का जोड़ा कई दिन से डेरा डाले था, बताया जा रहा है कि गिद्ध की पहचान करने के बाद ईदगाह में रहने वाले सफीक नाम के युवक ने अन्य 5 लोगों के साथ मिलकर बड़ी चादर तानकर उसे पकड़ा। सफेद गिद्ध को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ईदगाह कब्रिस्तान में एक सफेद हिमालयन गिद्ध मिला

Check Also

मुस्लिम परिवार ने 60 एकड़ की फसल कटवा दी

शिवपुराण सभी पुराणों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण व सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली पुराणों में से …