ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह...
–जम्मू के डिप्टी पुलिस कमिश्नर सिमरनदीप सिंह के मुताबिक, बॉर्डर के पास के इलाकों के एसडीएम ने स्कूलों को बंद रखने का ऑर्डर दिया है। साथ ही ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
– बीएसएफ के एक अफसर ने बताया कि हमारे जवानों ने भी पाक की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।
ग्रामीणों को एहतियात बरतने को कहा गया है।
पाकिस्तानी जासूस
– सांबा सेक्टर में पाक का एक जासूस बोध राज अरेस्ट किया गया।
– उसके पास से पाकिस्तान की दो सिम और फौज का डिप्लॉयमेंट बताने वाला एक मैप जब्त किया गया। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है।

शुक्रवार को ही 3 बार सीजफायर वॉयलेशन
– पाकिस्तान ने 21 अक्टूबर को हीरानगर, राजौरी और पुंछ में तीन बार सीजफायर वॉयलेशन किया।
– हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान रेंजर के 7 सैनिक मारे गए और 3 जख्मी हो गए।
– बीएसएफ के आईजी (जम्मू) डीके उपाध्याय ने कहा, ”शुरुआत उन्होंने की। जवाब उनको मिल गया। उन्हीं की भाषा में दिया गया। दुस्साहस ना करें तो बेहतर होगा। उन्होंने हर तरह के हथियार का इस्तेमाल किया। अगर वे फिर ऐसा करेंगे तो हम इसी तरह जवाब देंगे।”
– पाकिस्तान ने शुक्रवार को सबसे पहले जम्मू के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में सुबह करीब 9:45 बजे फायरिंग की।
– बीएसएफ के मुताबिक, बोबिया पोस्ट पर करीब 30 मिनट तक फायरिंग चली। यह वही जगह है, जहां 19 अक्टूबर की रात में बीएसएफ जवानों ने एक बड़ी घुसपैठ को नाकाम कर दिया था।
– सीजफायर वॉयलेशन की दूसरी खबर राजौरी जिले से आई। यहां शुक्रवार को दोपहर 12:40 बजे पाकिस्तानी आर्मी ने फायरिंग की।
– पुंछ जिले के सौजियां सेक्टर में शुक्रवार को तीसरी बार सीजफायर वॉयलेशन किया गया। दोपहर 1 बजे फिर पाकिस्तानी आर्मी ने गोलियां चलाईं।
– इसके पहले भारतीय सेना ने यहां घुसपैठ को नाकाम कर दिया। इस फायरिंग में एक जवान जख्मी हो गया।