एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई कपल्स हैं, जिनके बीच की मजबूत बॉन्डिंग आम कपल्स के लिए मिसाल बन चुकी है। वहीं कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज भी हैं, जिनके रिश्ते इतने खराब मोड़ पर आकर टूटे हैं कि उनकी चर्चा आज भी होती है। ऐसा ही रिश्ता था बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर का। वर्ष 2003 में दोनों की धूम-धाम से शादी हुई थी। मगर शादी के 11 वर्षों बाद दोनों ने एक दूसरे अलग होने का फैसला ले लिया।
करिशमा और संजय के दो बच्चे हैं। बेटी समायरा का जन्म वर्ष 2005 में हुआ था। उसके बाद से ही करिश्मा और संजय के रिश्तों में दरार पड़ना शुरू हो गई थी, मगर दोनों ही इस रिश्ते को बचाने की कोशिश में लगे रहे। वर्ष 2010 में करिश्मा और संजय के बेटे कियान का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के कुछ ही समय बाद करिश्मा और संजय के रिश्ते और भी खराब होते गए।
संजय करिश्मा के साथ घरेलू हिंसा करते थे। इतना ही नहीं, करिश्मा को फाइनेंशियली सपोर्ट भी संजय से नहीं मिल पाता था। वहीं सजंय का कहना था कि करिश्मा ने केवल उनके पैसों के लिए ही उनसे शादी की थी। इन सारे झगड़ों और एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वर्ष 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को दी गई।
बेशक करिश्मा और संजय कपूर का रिश्ता एक खराब मोड़ पर आ कर खत्म हो गया हो, मगर अपने रिश्ते की कड़वाहट को करिश्मा और संजय ने बच्चों तक कभी नहीं पहुंचने दिया। बच्चों के लिए संजय कपूर एक आर्दश पिता है और करिश्मा भी इस बात को झूठा साबित करने की कभी कोशिश नहीं करती हैं।