बिहार।बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी राजनीतीक पार्टी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोपण लगाने में लगी हुई है।सभी पार्टीया एक दूसरे पर तंज कस रही है।नीतीश कुमार महागठबंधन का नेतृत्व कर रही राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना कसते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे मुख्यमंत्री पर कुर्सी के मोह की वजह से राज्य के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है।
लालू यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, ‘पलटू राम तक ये कुर्सी पहुंचा देना। इसी कुर्सी की खातिर बारंबार उन्होंने अपना आत्मसम्मान, स्वाभिमान, नीति, नियम, नियति, विचार, सिद्धांत और जमीर बेचा है।’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपनी पार्टी द्वारा बनाए गए चुनावी वीडियो को भी साझा किया है।
पलटू राम तक ये कुर्सी पहुँचा देना।
इसी कुर्सी की ख़ातिर बारम्बार उसने अपना आत्मसम्मान, स्वाभिमान, नीति, नियम, नियति, विचार, सिद्धांत और ज़मीर बेचा है। pic.twitter.com/hmhzw13ss9
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 20, 2020
यह भी पढ़ें:सीएम योगी की धमाकेदार एंट्री,कैमूर रैली से होगा शुरुआत
राज्य में जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें लगातार नजदीक आ रही है।वैसे-वैसे विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश और बिहार सरकार पर जवाबी हमले तेज कर दिए हैं। लालू ने पलायन के मुद्दे पर बिहार सरकार को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने लिखा था, हर दूसरे घर से बिहारवासियों को पलायन के लिए मजबूर करने वालों को खदेड़िए और बिहार में ही रोजी-रोटी की बात करने वाली सरकार को चुनिए।