पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियां तेजी से चल रही हैं। इसी बीच लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उन्हें कांग्रेस में शामिल करवाया। वह बिहार चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगी।
यह भी पढ़ें: तेलंगाना में भारी बारिश का कहर, दिल दहला देगा तबाही का मंजर
शरद यादव पूर्व में जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार के साथ उनकी अनबन हो गई। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बना ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में शरद यादव की नई पार्टी महागठबंधन का ही हिस्सा थी। बता दें कि, शरद यादव की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही है और वह फिलहाल एम्स में अपना इलाज करवा रहे हैं।
Delhi: Loktantrik Janata Dal chief Sharad Yadav's daughter Subhashini Raj Rao joins Congress. pic.twitter.com/OGqkuULb8X
— ANI (@ANI) October 14, 2020
हालांकि, इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राजद, सीपीआइ, सीपीएम महागठबंधन का हिस्सा है। बिहार में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने फिलहाल कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बता दें कि, बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसमें पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान किए जाएंगे।